भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग में बिहार झारखंड जियोग्राफिकल एसोसिएशन का 22 वाँ अधिवेशन का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन आगत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। टीएमबीयू भूगोल विभाग के अध्यक्ष सह सेमिनार के आयोजक प्रो. संजय कुमार झा ने बताया, इस सेमिनार का विषय है प्रॉब्लम एंड प्रॉस्पेक्ट ऑफ रुरल इंडस्ट्री इन इंडिया। इस विषय पर विद्वानों के द्वारा तकनीकी सत्र में चर्चा की गई। चर्चा में इस बात पर प्रकाश डाला गया कि भारत गांवों का देश है और भारत सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में कुटीर उद्योग के विकास की योजना किस प्रकार लोगों तक पहुंचायी जाय। यदि यह योजना ग्रामीणों के बीच नहीं पहुंच पाई है, तो इसमें कौन कौन सी समस्याएं है । उसको कैसे दूर किया जाए । कैसे इन योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम पायदान पर रह लोगों को मिले। कैसे उन ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाया जाए, ताकि कुटीर उद्योगों का विकास हो। बताया , इस सेमिनार में आठ प्रदेशों के शोध छात्र शामिल हुए हैं और 234 शोध असेसमेंट प्रस्तुत किए गए हैं। सेमिनार में पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रास बिहारी सिंह ,नेशनल एसोसिएशन ऑफ जियोग्राफिकल के अध्यक्ष प्रो. राणा, नेशनल एसोसिएशन ऑफ जियोग्राफिकल, बिहार झारखंड के वर्तमान अध्यक्ष प्रो. डीपी सिंह सहित बिहार झारखंड के भूगोल विभाग के सभी शिक्षक, सभी विभागाध्यक्ष , शोध छात्र व स्कॉलर आदि शामिल हुए हैं।




