48 वीं वाहिनी एसएसबी की बी कंपनी ने एक देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ एक तस्कर को दबोचा₹

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

48 वीं वाहिनी एसएसबी की बी कंपनी ने एक देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ एक तस्कर को दबोचा

ऐंकर– मधुबनी जिले के पिपरौन बोर्डर पर दिनांक 28 जून 2025 को लगभग 01:30 बजे, 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर की बी कंपनी अंतर्गत बीओपी पिपरौन एवं महादेवपट्टी का संयुक्त गश्ती दल ने सतर्क कार्रवाई करते हुए सीमा स्तम्भ संख्या 283/22 से लगभग 100 मीटर अंदर भारत की ओर एक युवक को पकड़ा, जो एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस के साथ नेपाल ले जाने की कोशिश में था। ये कार्रवाई बोर्डर पीलर संख्या 283/22, के नजदीक
भारत की ओर लगभग 100 मीटर अंदर करते हुए एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस के साथ
नियाज अंसारी, 20 वर्ष,
पिता मोहम्मद नईम अंसारी, गांव मधुबनी टोल, थाना हरलाखी, जिला मधुबनी, बिहार को दबोचा गया।
जब्त की गई देशी कट्टा एवं कारतूस को अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई हेतु संबंधित हरलाखी थाना पुलिस को सुपुर्द कर दी गई है।

48 वीं वाहिनी, एसएसबी के कमांडेंट गोविन्द सिंह भण्डारी ने संयुक्त गश्ती दल की इस सफल कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा है कि सीमा पर अवैध असलहा और गोला-बारूद की तस्करी को रोकने हेतु एसएसबी की सख्त निगरानी जारी रहेगी, जिससे क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें