जमुई- घबराहट में है विपक्ष, उठाया जा रहा अनर्गल सवाल- मंत्री अशोक चौधरी!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- पुरुषोत्तम कुमार!

ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी शनिवार को जमुई पहुंचे, जहां सर्किट हाउस में दिन के 11:00 बजे मीडिया कर्मी से मुखातिब होते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि
घबराहट में विपक्ष लोकतंत्र की नियमित पारदर्शिता पर अनर्गल सवाल उठा रहा है। यह अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे प्रतीत होता है कि विपक्ष अपनी हार का बहाना तालाश रहा है। आगे उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की विश्वनीयता पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक परंपराओं का अपमान है। झूठ प्रचार के जरिए जनता को गुमराह करने का प्रयास विपक्ष की बौखलाहट को उजागर करता है। नेता प्रतिपक्ष के सवाल की एनडीए के पास कोई विजन नहीं है के जवाब में अशोक चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव यह बताएं कि उनके माता – पिता के शासनकाल में बिहार में कितने मेडिकल और कितने इंजीनियरिंग कालेज खोले गए? उन्होंने ने कहा कि जिनकी राजनीतिक सोच चरवाहा विद्यालय से प्रेरित हो वे आज कलम बांटने का राजनीतिक ढोंग कर रहे हैं। ऐसी मानसिकता वाले लोगों को बिहार की जनता पहचान चुकी है। कभी बिहार के लोग ऐसे लोगों पर भरोसा नहीं करने वाले हैं। इस अवसर पर मंत्री सुमित सिंह,जमुई विधायक श्रेयसी सिंह, कुमार त्रिपुरारी सिंह सहित अन्य नेता मौजूद थे।

वाइट -ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी

Leave a Comment

और पढ़ें