बाढ़ – 5 महीने में 6 लुटकांड और फर्जीवाड़े को दिया अंजाम,सरगना समेत 3 गिरफ्तार!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाढ़ अनुमंडल के कई थानों की पुलिस ने मिलकर नौकरी देने के नाम पर लोगों को बुलाकर मारपीट कर छिनतई करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि बीते 6 महीने में अनुमंडल के कई थाने में मामला सामने आया कि इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी के नाम पर लोगों को बुलाया जाता है और रेलवे स्टेशन से रिसीव कर उसे सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ मारपीट की जाती है। मारपीट करने के बाद ब्यक्ति से मोबाइल, रूपए और अन्य सामानों को लूट लेते है और उसके अकाउंट से पर्सनल लोन लेकर एप्प के माध्यम से ट्रांस्फर कर लेते है। अनुमंडल के कई थाना क्षेत्र में घटना हुई और सभी घटना एक जैसा ही प्रतीत हो रहा था। इस घटना का मुख्य मास्टरमाइंड अमित कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के कुछ सदस्य बाढ़ और बख्तियारपुर थाना के मामलों में जेल जा चुका है लेकिन सरगना फरार था, एनटीपीसी थाना अध्यक्ष ललित विजय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें अनुमंडल के कई थानों की पुलिस शामिल थी। गिरोह का मुख्य मास्टरमाइंड अमित कुमार और दो सदस्य अमर कुमार, अंकुल कुमार को बाढ़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया और इसके पास से चार मोबाइल फोन बरामद किया गया है। अमित कुमार बाढ़ के नाथचक में किराए के मकान में रहता था।

अमित कुमार ने पुलिस से बताया कि वह बेंगलुरु से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन लाइफ इंश्योरेंस का कोर्स किया है, इसने 2023 में दिल्ली के पहाड़गंज के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ पहली बार फ्रॉड किया था। 2023 में किसी मामले में जेल गया था लेकिन फिर वह छूट गया था। जेल से छूटने के बाद मुख्य मास्टरमाइंड अमित कुमार को ऑनलाइन गेमिंग का नशा हो गया और सैलरी से मिलने वाला पैसा उसके लिए पर्याप्त नहीं था। लिंकडइन साइट पर जो लोग जॉब के लिए सर्च करते थे उनकी प्रोफाइल देखकर यह उनसे कांटेक्ट करता था और इंश्योरेंस कंपनी की अच्छी जानकारी होने के कारण उसे अपने भरोसे में ले लेता था और फिर नौकरी देने के नाम पर उसे बाढ़ बुलाता था और फिर अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर रुपए एटीएम कार्ड ले लेता था और उसके अकाउंट से पर्सनल लोन लेकर एप्प के माध्यम से ट्रांसफर कर लेता था। इसके गिरोह में 14 से 15 लोग शामिल हैं, जिनमें से तीन की गिरफ्तारी हुई है। गिरोह में शामिल सभी लोगों की पहचान हो गई है और उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। मास्टरमाइंड अमित की गिरफ्तारी से बीते 6 महीना में हुए पांच घटनाओं का सफल उद्वेदन हुआ है।

बाइट – राकेश कुमार ASP बाढ़

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें