:- रवि शंकर अमित!
बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है।इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया।जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र भरकहा चौक के समीप की है। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खंजापुर गांव के रहने वाले तेजू महतो का पुत्र टिंकू कुमार महतो के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि टिंकू कुमार महतो का पिता का तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गया था। अपने पिता को बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर रुपया लाने के लिए अपने गांव खंजापुर मोटरसाइकिल से जा रहा था। तभी भरकहा चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया! वही घटना की सूचना मिलते ही चेरिया बरियारपुर थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बाइट रोहित कुमार बाइट विनोद शर्मा




