बेगूसराय- ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!


बेगूसराय में ट्रेन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया । वही युवक का शव रेल के पटरी पर मिला जहां सर धर से अलग था। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना तेयाय थाना क्षेत्र के तेघरा स्टेशन के निकट गुमटी नंबर 14 / 15 के पास की है।मृतक युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार गांव के रहने वाले अनिल कुमार का पुत्र सचिन कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सचिन कुमार घर से किसी काम के लिए समस्तीपुर जा रहा था। ट्रेन के सफर करने के दौरान ही सचिन कुमार की ट्रेन से नीचे गिरने से ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही तेयाय थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
बाइट _ लाल बाबू पासवान, चौकीदार

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें