तीन लाख 40 हजार बच्चों को घर-घर जाकर पिलायी जाएगी पोलियो की दो बूंद!

SHARE:

रिपोर्ट: मो. अंजुम आलम

सिविल सर्जन ने पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ!

जमुई: सदर अस्पताल परिसर में पांच दिवसीय प्लस पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार को सिविल सर्जन डा. अजय कुमार भारती द्वारा बच्चों को दो बूंद दवा पिलाकर शुभारंभ किया गया। यह अभियान 28 सितंबर तक चलेगा, फिर 30 सितंबर से शुरू होकर 1 अक्टूबर तक चलेगा। सीएस ने बताया कि जिले की 788 टीम घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएगी। समाज कल्याण विभाग की आंगनबाड़ी सेविका एवं स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ता घर- घर जाकर जिले के पांच वर्ष तक के तीन लाख 40 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। विभाग एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन की मदद से यह कार्य बीते कई वर्षों से किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के दौरान इसकी रफ्तार कम गई थी। सरकारी प्रयास और लोगों की जागरूकता से यह जिला कोरोना मुक्त हो चुका है। उन्होंने बताया कि पोलियो पीड़ित व्यक्ति को अपंग बना देता है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. अतुल कुमार ने बताया कि प्रतिरक्षण कार्यालय के द्वारा सार्वजनिक स्थल, रेलवे स्टेशन, चौक चौराहा, बस अड्डा पर भी यह अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी एक अक्टूबर को माप अप दिवस के तहत इसका खुराक पिलाया जाएगा। मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डा. रमेश प्रसाद, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डा. सैयद नौशाद अहमद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधांशु नारायण लाल,जिला अनुश्रवण सह मूल्यांकन पदाधिकारी मुकेश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक रमेश कुमार पांडेय, डा. सुमित कुमार, गोविंद कुमार, अभिमन्यु कुमार, पंकज कुमार, संजय सिंह, निलेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment