अरविंद कुमार

मवेशी चारे के साथ नाव पर सवार दर्जनभर से ऊपर लोग नदी कर रहे थे पार!
शेष लोग तैरकर निकले बाहर!
एक बड़ी खबर मोतिहारीं से सामने आई है जहाँ सिकरहना अनुमंडल के गोड़िया हराज के समीप नदी में नाव पलटने से एक बड़ा हादसा हो गया । घटना तब घटित हुई जब गांव वाले पशु के लिया चारा काट कर नाव पर लाद कर नदी पार कर रहे थे तभी नदी के बीच मझधार में नाव ने संतुलन खो दिया और नाव पलट गई । घटना के बाद गांव वाले व् प्रशासनिक पदाधिकारी मौके पर पहुचे जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से एक बच्ची के शव को बरामद कर लिया गया , जबकि तीन लोग अभी भी लापता है । बाकी अन्य लोग तैर कर बहार निकल गए है ।
स्थानीय लोग के अनुसार नाव पर 12 से 15 लोग सवार थे और सभी लोग नदी के उस पार खेत में घास काटने नाव से उस पार गए थे । उस पार जाने के बाद सभी लोग घास काट कर नाव पर लादे और फिर नदी पार करने लगे । इसी बीच भारी दबाव के कारण नाव बीच नदी में ही पलट गई, जिसके बाद इतनी बड़ी घटना घटित हो गई ।




