सहरसा- घोषणा पत्र निर्माण समिति के अध्यक्ष अमिताभ दूबे ने महिषी प्रखंड में लिया फीडबैक!

SHARE:

रिपोर्ट- बिकास कुमार

मछली,मखाना तथा मक्का उत्पादन में लोगों की आय को दो गुणा करेगी कांग्रेस: डॉ तारानंद सादा

सहरसा :- अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता सह बिहार कांग्रेस कमिटी विधान सभा चुनाव के घोषणा पत्र निर्माण समिति के अध्यक्ष अमिताभ दूबे गुरुवार को महिषी पहुंचे।जहां पार्टी के नेता मनोज मिश्र के आवास पर उन्होंने पार्टी नेताओं को सम्बोधित करते हुए सरकार के नीतियों पर जमकर प्रहार किया।वही महिषी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों का जायजा लेते उन्होंने स्थानीय समस्याओं से रूबरू होते निदान का भरोसा दिलाया।क्षेत्रीय भ्रमण के बाद स्थानीय पत्रकारों के साथ वार्ता करते उन्होंने प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार किया।उन्होंने पार्टी नेता राहुल गाँधी के निर्देश पर प्रदेश की जनता से मिलकर उनके आय के स्थिति का आकलन करने के वाद ज्वलंत मुद्दा को धोषणा पत्र में शामिल करेंगे।उन्होंने कहा कि प्रदेश व केन्द्र की सरकार अगर चाहती तो कोसी के इलाके से जलजमाव की समस्या का समाधान करते,मछली,मखाना तथा मक्का उत्पादन के क्षेत्र में उद्योग धंधा स्थापित कर लोगों की आय को दो गुणा कर सकती थी और पलायन को रोका जा सकता था।उन्होंने कहा कि सरकार की विफलता का सबसे बड़ा उदाहरण है शराब बंदी।शराब तो बंद हुआ नहीं लेकिन ड्रग कफसीरप अंग्रेजी टेबलेट जैसे सूखा नशा का सेवन कर युवा पीढ़ी बर्बादी की ओर अग्रसर है।उन्होंने भगवती उग्रतारा की आध्यात्मिक शक्ति व आचार्य पंडित मंडन मिश्र की साहित्यिक स्थल के रूप में प्रख्यात है लेकिन विकास के नाम पर कुछ दिखाई नहीं देता।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो स्थानीय समस्याओं क़ो प्राथमिकता दी जाएगी व जनकल्याण कारी योजनाओं क़ो लागू किया जाएगा।सभी जरूरतमंद गृहणी क़ो माय बहिन सम्मान योजना के तहत प्रति माह ढाई हजार,200 यूनिट मुफ्त बिजली व वृद्धावस्था पेंशन क़ो बढ़ाकर 15 सौ रूपये किया जायेगा।उनके साथ चल रहे पार्टी नेता नीरज सोनी ने बताया कि चुनावी घोषणा पत्र में स्थानीय समस्याओं क़ो शामिल किये जाने की अनुशंसा करेंगे।वरिष्ठ पार्टी नेता डॉ तारानंद सादा ने कहा कि कांग्रेस शासन काल में बनाया गया कोसी प्राधिकार क़ो लागू कर लोगों के आय में वृद्धि का समुचित उपाय कराना हमारी प्राथमिकता होगी।उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गाँधी जो वादा करते हैं उसका सरकार बनने के तत्काल बाद लागू किया जाएगा। प्रदेश हित में आगामी विधानसभा चुनाव में जाति व धर्म के विभेद क़ो त्याग कर विकास के नाम पर मतदान करने की अपील किया।मौके पर वरिष्ठ पार्टी नेता सेवानिवृत्त प्रो अशोक कुमार झा,मधुकांत चौधरी,उत्तर बिहार मुसहर सेवा संघ के अध्यक्ष प्रेमलाल सादा,पूर्व मुखिया गणेश बढ़ई,सुमन राय,सियाचरण सादा, अब्दुल नकीम,पविया देवी सहित अन्य मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment