रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
भारत-नेपाल सीमा पर मुस्तैद 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर की ई कम्पनी, सीमा चौकी पिपरौन के जवानों ने बड़ी मात्रा में नेपाल निर्मित शराब जब्त करते हुए तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया।
ये कार्रवाई लगभग 08:05 बजे 48 वीं वाहिनी की ई कम्पनी, सीमा चौकी पिपरौन के सतर्क जवानों द्वारा विशेष नाका ड्यूटी के दौरान भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के सीमा स्तम्भ संख्या 284/02 से लगभग 100 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में करते हुए शराब तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया गया।
इस कार्रवाई में नेपाल से भारत में अवैध रूप से लाई जा रही विभिन्न ब्रांड की कुल 519 बोतलें (लगभग 165.565 लीटर) शराब जब्त की गईं। जब्त की गई शराब मे देसी नेपाली शराब, 300 एम एल की 480 बोतल (144 लीटर)।
टुबोर्ग बीयर, 500 एम एल प्रति बोतल) – 12 बोतल (6 लीटर)।
किंगफिशर बीयर, 500 एम एल प्रति बोतल, 24 बोतल (12 लीटर)।
ब्लैक ओक, 375 एम एल प्रति बोतल, 3 बोतल (1.125 लीटर)।
ब्लैक ओक, 180 एम एल प्रति बोतल, 8 बोतल (1.44 लीटर) नेपाल निर्मित शराब को जब्त किया गया है।
वही कार्रवाई में किसी भी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जब्त की गई शराब को आवश्यक विधिक प्रक्रिया के तहत हरलाखी थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।
कार्यवाहक कमांडेंट हरेंद्र सिंह, 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा है कि, बल सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं राष्ट्र सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कर्तव्यनिष्ठा के साथ सतत कार्यरत है। इस प्रकार की सफलताएं जवानों की सतर्कता और समर्पण को दर्शाती हैं।




