हथियार के बल पर कर्मियों को बंधक बना, 15 लाख से अधिक की लूट!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद में क्राईम का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है लगातार बढ़ रहे अपराधीक घटनाओं से आम लोगों में दहशत का माहौल कायम है ताजा मामला जहानाबाद के एरकी गॉंव के समीप का है जहां हाइ टेंशन लाइन के टावर शिफ्टिंग का काम कर रहे हैं कंपनी के न्यू बाईपास स्थित बेस कैंप में लुटेरों ने धावा बोलकर वहां कार्यरत कर्मियों को बंधक बनाते हुए हथियार के बल पर जमकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद लुटेरों ने 15 लाख रुपए से भी अधिक का सामान समेत दो ट्रैक्टर लूट कर ले भागे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात करने की बात कर रही है। इस संबंध में बंधक बने बेस कैंप के कर्मचारियों का कहना है की देर रात्रि में लगभग एक दर्जन से अधिक हथियारबंद अपराधी अचानक कैंप में पहुंच गया और हथियार के बल पर सबसे पहले बेस कैंप में सो रहे मजदूर एवं कर्मचारियों को बंधक बनाकर हाथ पैर बांध दिया। उसके बाद अपराध कर्मियों ने जमकर घंटो लूटपाट की घटना को अंजाम दिया इस दौरान कीमती सामान के साथ-साथ बेस कैंप के ही दो ट्रैक्टर पर सामान लादकर आसानी से भाग खड़े हुए लुटेरों के मौके से जाने के बाद बंधक बने कर्मचारियों के द्वारा किसी प्रकार से पुलिस को सूचना दिया गया। लुटेरे कई कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी छीन लिए। आपको बताते हैं चलें कि फिलहाल 132 केबी के हाई टेंशन लाइन में टावर शिफ्टिंग का काम चल रहा था जिसका हार्डवेयर फिटिंग के समान बेस कैंप में रखे हुए थे। इस घटना के संबंध में हाई टेंशन लाइन के टावर शिफ्टिंग के कार्य में लगे माया इंफाटेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर मनीष कुशवाहा के लिखित आवेदन पर नगर थाना जहानाबाद में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा फिलहाल इस लूट की घटना के बाद बेस कैंप के कर्मचारियों एवं मजदूरों में दहशत का माहौल है। काम करने वाले सभी मजदूर वहां अब रहने को तैयार नहीं है चोरी गए सामान में बेस कैंप के लोगों का कहना है कि कीमती हार्डवेयर फिटिंग के अलावा कंडक्टर आदि कई सामान शामिल है। इस संबंध में बंधक बने मजदूर एवं कर्मचारियों ने बताया कि जिस समय हथियार के बल पर अचानक लुटेरे पहुंचे हम लोगों के होश उड़ गए थे नींद में हम लोग सोए हुए थे जब अचानक देखा कि इतने सारे लोग हाथ में हथियार लेकर गाली गलौज कर रहे थे तो हम लोगों की हालत खराब हो गई थी सभी को बारी-बारी से मोबाइल छीनकर हाथ पर लुटेरे बढ़ने लगे उसके बाद लूट के घटना को अंजाम दिया

Byte बंधक बने मजदूर.
Byte मजदूर .

Byte कर्मचारी .

Byte मैनेजर

Join us on:

Leave a Comment