रिपोर्ट- सुमित कुमार!
मुंगेर जिला के असरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालाबाद हाट रोड स्थित एक बेल्डिंग दुकान में दर्दनाक हादसा हो गया। बेल्डिंग का काम कर रहे मिस्त्री पीतांबर पंडित को अचानक करंट लग गया, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. निधि कुमारी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान हरपुर थाना क्षेत्र के गोकुलचक गांव निवासी स्वर्गीय सीताराम पंडित के 38 वर्षीय पुत्र पीतांबर पंडित के रूप में हुई है। वे पिछले पांच वर्षों से उक्त बेल्डिंग दुकान में कार्यरत थे। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।इस घटना का पूरा वाक्या दुकान में सीसीटीवी में कैद हो गयी है ।सूचना मिलने पर असरगंज थाना से अपर थाना अध्यक्ष मो. हसीब व पीटीसी नरेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।वहीं, घटना की सूचना पर जिला परिषद सदस्य अनिल कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख दिनेश बिंद, पूर्व मुखिया डॉ. राकेश कुमार अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया। मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। हादसे के बाद अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया।
बाइट-जितेंद्र कुमार मृतक का भतीजा




