गंगा दशहरा पर मुंगेर के घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, प्रशासन ने की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

गंगा दशहरा को लेकर आज मुंगेर में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों पर गंगा स्नान करने को लेकर श्रद्धालुओं की काफी संख्या में भीड़ जुटी हुई है। इसे लेकर विभिन्न गंगा घाटों पर पहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। जबकि जिला मुख्यालय स्थित कष्टहरणी घाट पर सबसे अधिक गंगा स्नान करने को लेकर भीड़ है क्योंकि इस घाट पर गंगा स्नान करने का कुछ अलग ही महत्व है। मान्यता के अनुसार इस घाट पर गंगा स्नान करने से सारी कष्ट को भगवान हारते हैं इस कारण इस घाटों पर सबसे अधिक भीड़ है। इसके अलावे सोझी घाट, बबुआ घाट, लल्लू पोखर सीढ़ी घाट, दो मंठा घाट सहित अन्य घाटों पर स्नान करने को लेकर भीड़ लगी हुई है। इधर गंगा दशहरा के अवसर पर अत्यधिक भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा निगम क्षेत्र के 6 घाट पर सुरक्षा को लेकर गोताखोर और एसडीआरएफ टीम को सुरक्षा में लगाया गया है। जिसे लेकर एसडीआरएफ की टीम मोटर बोर्ड के साथ लाइव प्रूफ जैकेट सहित अन्य चीजों से लैस होकर गंगा में लगातार भ्रमण कर रहे हैं। वही गंगा घाट पर और सामाजिक तत्वों के अलावे मनचले युवकों पर नजर रखने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा बी लगातार भ्रमण की जा रही है। वही गंगा स्नान करने आई महिला श्रद्धालुओं के द्वारा बताया गया कि आज के दिन भागीरथ ने गंगा को धरती पर लाया था जिस कारण आज गंगा दशहरा के नाम से जाना जाता है और इस दिन गंगा स्नान करने का काफी महत्व है। इसे लेकर गंगा दशहरा के दिन हर कोई गंगा स्नान कर पुण्य के भागी बनते हैं। वही पुजारी एकलव्य दास के द्वारा बताया गया की गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करने से श्रद्धालुओं की हर एक मनोकामना पूर्ण होती है जिस कारण गंगा दशहरा के दिन श्रद्धालु काफी संख्या में गंगा घाट पर आकर अपने परिजनों के साथ गंगा स्नान करते हैं और मंदिरों में पूजा अर्चना करने के बाद दान पुण्य करते हैं।

बाइट- एकलव्य दास पुजारी
बाइट- जितेंद्र सैनी गोताखोर
बाइट- रेखा ठाकुर श्रद्धालु
बाइट- रेणुका देवी श्रद्धालु

Join us on:

Leave a Comment