रिपोर्ट- अमित कुमार!
इस समय की सबसे बड़ी और अहम खबर —
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के दो दिवसीय दौरे पर राजधानी पटना पहुंच चुके हैं।
जैसे ही प्रधानमंत्री का विमान पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा,
वहां उनका स्वागत किया —
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान,
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने।
बड़ी सौगात – एयरपोर्ट टर्मिनल उद्घाटन
आज का सबसे बड़ा कार्यक्रम पटना एयरपोर्ट से जुड़ा है,
जहाँ प्रधानमंत्री मोदी ने ₹1,400 करोड़ की लागत से बने नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया है।
यह अत्याधुनिक टर्मिनल 65,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल में फैला है और एक साथ 4,500 यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है।
अब पटना एयरपोर्ट की सालाना क्षमता बढ़कर 1 करोड़ यात्रियों तक पहुँच जाएगी।
बिहटा को भी मिली सौगात
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने बिहटा में ₹1,410 करोड़ की लागत से बनने वाले सिविल एन्क्लेव की आधारशिला भी रखी।
यह परियोजना पटना के पश्चिमी इलाकों की हवाई कनेक्टिविटी को नई दिशा देगी।
₹48,000 करोड़ की विकास परियोजनाएँ
प्रधानमंत्री का यह दौरा बिहार के लिए बड़ी सौगातें लेकर आया है—
कुल ₹48,000 करोड़ की परियोजनाएँ, जिनमें शामिल हैं:
नबीनगर सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट – ₹29,930 करोड़
सोन नगर–मोहम्मदगंज तीसरी रेल लाइन – ₹1,330 करोड़
एनएच-319बी और एनएच-119डी को छह लेन में परिवर्तित करना
बक्सर-भरौली गंगा पुल का निर्माण
6 नए एयरपोर्ट की घोषणा
प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि बिहार को 6 नए हवाई अड्डे मिलेंगे—
मधुबनी, मुजफ्फरपुर, वाल्मीकिनगर, वीरपुर, सहरसा और मुंगेर में इनकी स्थापना की जाएगी।
रोड शो का जनसैलाब
आज शाम 4 बजे से 8 बजे तक, प्रधानमंत्री मोदी पटना में भव्य रोड शो करेंगे।
शहर भर में तिरंगों से लहराता जनसैलाब, फूलों की वर्षा और संस्कृत मंत्रोच्चार से स्वागत की भव्य तैयारियाँ चल रही हैं।
पटना एयरपोर्ट से लेकर बीजेपी कार्यालय तक हर मोड़, हर मंच पर जनउत्साह चरम पर है।
इसके लिए ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया गया है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पीएम का दौरा
गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता के बाद यह प्रधानमंत्री का पहला बिहार दौरा है।
इसके राजनीतिक और भावनात्मक मायने भी बड़े माने जा रहे हैं।
कल का कार्यक्रम — बिक्रमगंज में जनसभा
कल 30 मई को प्रधानमंत्री बिक्रमगंज (रोहतास) जाएंगे,
जहाँ वे जनसभा को संबोधित करेंगे और नबीनगर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की औपचारिक आधारशिला रखेंगे।




