जहानाबाद पुलिस ने पत्नी पर गोली चलाने वाले पति को किया गिरफ्तार!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद पुलिस ने पत्नी पर गोली चलाने वाले पति को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपी पति के पास से पुलिस ने देसी पिस्टल एवं मिसफायर कारतूस बरामद की है आपको बताते चलें कि जिले में लगातार बढ़ रहे अपराधी घटनाओं को देखते हुए इन दिनों जहानाबाद की पुलिस लगातार छापेमारी करने में जुटी हुई है । इसी क्रम में ओकरी थाना क्षेत्र के कुरूआ गांव मे पति-पत्नी के बीच हुई झड़प के बाद पत्नी की हत्या करने के उद्देश्य से पति के द्वारा गोली चला कर जान मारने का प्रयास किया गयाथा। इस मामले में पत्नी के द्वारा अपने पति पर लिखित शिकायत ओकरी थाना में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पत्नी की हत्या करने का प्रयास करने वाले पति सर्वेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सर्वेश चौधरी के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल समेत एक मिसफायर कारतूस बरामद कर ली है ।गिरफ्तार सर्वेश चौधरी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है इस संबंध में जहानाबाद एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि सर्वेश चौधरी के ब्यान पर देसी पिस्टल एवं मिसफायर कारतूस बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस इस बात की जानकारी हासिल करने में जुटी हुई है कि सर्वेश चौधरी पर आसपास के थानों में कितने मामले की दर्ज है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सर्वेश चौधरी एवं उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तू तू मैं मैं हो गया था इस दौरान सर्वेश चौधरी जान करने के उद्देश्य से अपने पत्नी पर पिस्तौल निकाल कर गोली चला दी थी लेकिन गोली मिस फायर हो जाने के कारण उसकी पत्नी की जान बच गई इस मामले को लेकर सर्वेश चौधरी की पत्नी भागे भागे ओकरी थाना पहुंची और अपने साथ घटी घटना की पूरी जानकारी लिखित तौर पर थाना में दी।

Join us on:

Leave a Comment