दूध लाने जा रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने मारी टक्कर, घटनास्थल पर ही मौत

SHARE:

रिपोर्ट विकास कुमार

एक खबर सहरसा जिले से है जहां सौर बाजार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव वार्ड 14 में सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मौत के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है तो वही सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृतक बुजुर्ग के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई।
मृतक बुजुर्ग की पहचान रामपुर गांव वार्ड 14 निवासी राम भोला यादव के रूप में हुई है।
इस मामले में बताया जा रहा है कि मृतक बुजुर्ग अपने घर से दूध लेने जा रहा था की अज्ञात बाइक चालक बुजुर्ग को ठोकर मारकर बाइक घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। बाइक के ठोकर लगने से बुजुर्ग व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच बाइक को कब्जे में लेकर मृतक बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

BYTE :- मृतक बुजुर्ग का परिजन ललन कुमार यादव।
BYTE :- मृतक बुजुर्ग का परिजन रूपलाल यादव।

Join us on:

Leave a Comment