रेलमंत्री आयेंगे जमालपुर, 78.96 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास, तैयारी में जुटे अधिकारी!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

-रेलमंत्री कल जमालपुर आएंगे, 78.96 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास . रेलमंत्री की सुरक्षा को लेकर जगह -जगह 400 पुलिस कर्मियों की गई प्रतिनियुक्ति।

मुंगेर : रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार 23 मई को पहली बार जमालपुर आएंगे। उनके साथ केन्द्रीय मंत्री और मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी रहेंगे। रेलमंत्री का दौरा साढ़े तीन घंटे का होगा। सुबह 11 बजे वे एशिया प्रसिद्ध रेल इंजन कारखाना पहुंचेंगे। यहां 78.96 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वैगन पीओएच स्थल की आधारशिला रखेंगे। इसके बनने के बाद हर माह 545 से 800 वैगन की मरम्मत हो सकेगी। रेलमंत्री कारखाने के अलग-अलग शॉप का निरीक्षण करेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद जमालपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लेंगे। देखेंगे कि यात्रियों को क्या सुविधाएं मिल रही हैं। रेल यांत्रिक व विद्युत अभियंत्रण संस्थान के ऑडिटोरियम में रेल अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

वही मालदा रेलमंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता गुरुवार शाम जमालपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रस्तावित दौरे को लेकर उन्होंने स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण किया। अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन के सौंदर्यीकरण और विस्तार कार्य की जानकारी ली। स्थानीय अधिकारियों से बातचीत कर कई जरूरी निर्देश दिए।डीआरएम ने रेलमंत्री के स्टेशन से कारखाना तक जाने वाले मार्ग का भी जायजा लिया। कहा, रेलमंत्री शुक्रवार सुबह 11 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच स्टेशन पहुंचेंगे। बिना अनुमति किसी को उनके पास नहीं जाने दिया जाएगा। सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। डीआरएम ने बताया कि रेलमंत्री पटना से रेलमार्ग के जरिये जमालपुर आएंगे। रास्ते में पड़ने वाले प्रमुख स्टेशनों की स्थिति का जायजा लेंगे। जमालपुर रेल इंजन कारखाना पहुंचकर मशीनों, उत्पादन इकाइयों और कार्यशाला की स्थिति की समीक्षा करेंगे। रेलमंत्री अधिकारियों से उत्पादन क्षमता, संसाधनों के उपयोग और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। कई रेल प्रोजेक्ट्स प्रगति पर हैं। इनमें नई लाइन बिछाने, स्टेशनों के आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं में सुधार शामिल हैं। रेलमंत्री इन योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट लेंगे।

बाइट मनीष कुमार गुप्ता डीआरएम

वही रेल मंत्री के आगमन को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार और एडीपीओ अभिषेक आनंद ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ जमालपुर कारखाना के इरमी के ऑडिटोरियम में ब्रीफिंग की। उन्होंने बताया कि रेल मंत्री का जमालपुर आगमन को लेकर पूरी तैयारी की गई ।वही सुरक्षा को लेकर 400 पुलिस जवानों और अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

बाइट : अभिषेक कुमार सदर अनुमंडल पदाधिकारी मुंगेर

Join us on:

Leave a Comment