रिपोर्ट- अनमोल कुमार!
1103 नए अमृत स्टेशन,26 हजार करोड़ की सौगात,मोदी सरकार आज देश को देगी मेगा गिफ्ट;ब्रिटेन की कोर्ट ने चागोस द्वीप मॉरीशस को सौंपने पर लगी रोक हटाई
2 पीएम मोदी बीकानेर जिले के देशनोक में स्थित मां करणी मंदिर में दर्शन किए,यह वही स्थान है जिसे पाकिस्तान ने हाल ही में टारगेट करने का प्रयास किया था,लेकिन स्थानीय लोगों का विश्वास है कि मां करणी की कृपा से पाकिस्तान की मिसाइलें अपने लक्ष्य में विफल रही,अब पीएम वहां पहुंचकर भारत की आध्यात्मिक शक्ति और राष्ट्रभक्ति का संदेश एक साथ देंगे
3 पीएम मोदी वीर भूमि राजस्थान के बीकानेर दौरें पर आ रहे हैं,जहां से वे न केवल पाकिस्तान को चेतावनी देंगे, बल्कि देशवासियों को यह भरोसा भी दिलाएंगे कि भारत की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित है और देश का हर नागरिक महफूज हैं
4 भारत की सख्त कार्रवाई, पाकिस्तान उच्चायोग के एक और कर्मचारी को 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश
5 वक्फ कानून,सुप्रीम कोर्ट में आज लगातार तीसरे दिन सुनवाई,केंद्र ने दलील दी-वक्फ सिर्फ चैरिटी है,यह इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं
6 ज्योति का पहलगाम हमले से कनेक्शन खंगाल रही NIA, कश्मीर में उन जगहों पर वीडियो बनाए,जहां सुरक्षा नहीं थी;हिसार कोर्ट में पेशी आज
7 BJP आईटी सेल प्रमुख और अर्नब गोस्वामी पर FIR,झूठी जानकारी फैलाने का आरोप,तुर्किये के इस्तांबुल कांग्रेस सेंटर को कांग्रेस ऑफिस बताया था
8 छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी और 27 नक्सलियों के मारे जाने पर पीएम मोदी ने कहा कि हमें अपने सैन्य बलों पर गर्व है, हमारी सरकार माओवाद के खतरे को खत्म करने और अपने लोगों के लिए शांतिपूर्ण और प्रगतिशील जीवन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है
9 गृहमंत्री अमित शाह ने कहा:नक्सलवाद को खत्म करने की लड़ाई में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है,छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक ऑपरेशन में हमारे सुरक्षा बलों ने 27 खूंखार माओवादियों को मार गिराया है,जिनमें सीपीआई-माओवादी के महासचिव,शीर्ष नेता और नक्सल आंदोलन की रीढ़ नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू भी शामिल है
10 मैं इस बड़ी सफलता के लिए हमारे बहादुर सुरक्षाबलों और एजेंसियों की सराहना करता हूँ,यह बताते हुए भी खुशी हो रही है कि ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के पूरा होने के बाद,छत्तीसगढ़,तेलंगाना और महाराष्ट्र में 54 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 84 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है,मोदी सरकार 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए संकल्पित है:अमित शाह
11 उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ऑपरेशन सिंदूर’ को आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक कार्रवाई बताया और कहा कि अब भारत हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा,उन्होंने देश को आगे बढ़ाने के लिए शांति, सुरक्षा और विकास पर जोर दिया
12 वेटिंग टिकट का स्लीपर क्लास से फर्स्ट-AC में अपग्रेड बंद,रेलवे के नए नियम जारी, वेटिंग टिकट अब सिर्फ दो क्लास ऊपर अपग्रेड होगा
13 उद्धव मनसे के साथ गठबंधन के लिए तैयार, शिवसेना बोली:उम्मीद है राज ठाकरे महाराष्ट्र के हित में लेंगे फैसला
14 इंडिगो फ्लाइट में टर्बुलेंस,अगला हिस्सा टूटा,पैसेंजर्स चीखने लगे,TMC सांसद बोलीं: मौत को करीब से देखा;श्रीनगर में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
15 देश के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंधी-बारिश,राजस्थान में हीटवेव का रेड अलर्ट;बीते दिन दिल्ली में बारिश से 2 की मौत
16 मुंबई प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम,दिल्ली को 59 रन से हराया,सूर्यकुमार की फिफ्टी;बुमराह-सैंटनर को 3-3 विकेट
17 ट्रंप के टैरिफ वार के बीच भारत-अमेरिकी में होने वाला ट्रेड डील,8 जुलाई से पहले लग सकती है मुहर
18 PM मोदी राजस्थान के दौरे पर,बीकानेर में कई विकास परियोजनाओं का किए उद्घाटन
19 सावधान! चीन और बांग्लादेश में बने कपड़े बेचे तो लगेगा भारी भरकम जुर्माना एक लाख ग्यारह हजार का:व्यापारी संगठन
20 दिल्ली से श्रीनगर जा रही फ्लाइट पर गिरी बिजली तो इमरजेंसी लैंडिंग,227 यात्री थे सवार
21 भारत ने एक और पाक अधिकारी को अवांछित व्यक्ति’ घोषित किया,24 घंटे में देश छोड़ने का दिया आदेश
22 गाजा के बाद अब वेस्ट बैंक में इजरायल का वार,चपेट में आए राजनियक
23 वक्फ इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं,सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई में केंद्र सरकार की 10 बड़ी दलीलें
24 अमेरिका का गोल्डन डोम:175 अरब डॉलर का वो कवच जो कर देगा हवाई और मिसाइल हमलों को नाकाम
25 Weather:देश में कई जगह भारी बारिश,घरों में पानी…सड़कें बंद; महाराष्ट्र-कर्नाटक में तबाही, दहलीज पर मानसून
26 Covid 19:फिर चिंता बढ़ाने लगा कोरोना,महाराष्ट्र में 106 तो केरल में 182 मामले दर्ज;मुंबई में दो की मौत
27 ट्रेनी IAS पूजा खेडकर को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत,कहा:उन्होंने कोई बड़ा अपराध नहीं किया,सबकुछ खो दिया,कहीं नौकरी भी नहीं मिलेगी
28 तुर्किये की कंपनी का क्लियरेंस मामला,हाईकोर्ट में सुनवाई,सेलेबी बोली:5 साल की परमिशन थी,भारत में हम 17 साल से काम कर रहे
29 ED बोली:सोनिया-राहुल के खिलाफ केस बनता है,अपराध की आय से ₹142 करोड़ कमाए;नेशनल हेराल्ड केस की अगली सुनवाई जुलाई में
30 Chhattisgarh Naxal Encounter:नक्सलियों पर करारा प्रहार,1 करोड़ का इनामी बसवराजू सहित 27 ढेर,मोदी-शाह ने की सराहना
31 Operation Sindoor: दुनिया के सामने खुलेगी पाकिस्तान की पोल,शिंदे की अगुआई में दूसरा डेलिगेशन रवाना
32 Bihar:चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा,राज्य के हर प्रखंड में बनेगी कोल्ड स्टोरेज
33 Pakistan School Bus Attack:पाकिस्तान में आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट से भरी कार को स्कूल बस से मारी टक्कर…4 बच्चों सहित 5 की मौत
34 गोवा में न्यू जुआरी ब्रिज पर बनेगा 125 मीटर ऊंचा ऑब्जर्वेटरी टावर,नितिन गडकरी 23 मई को करेंगे शिलान्यास
35 हेरा फेरी 3:परेश रावल पर अक्षय ने ठोका 25 करोड़ का मुकदमा तो डायरेक्टर प्रियदर्शन बोले:ठीक किया उनसे उसका पैसा लगा है
36 मुंबई की शान से प्लेऑफ में एंट्री,पहले सूर्या ने धोया फिर बुमराह ने बरपाया कहर;दिल्ली को 59 रनों से रौंदा
37 टैक्स में कटौती को लेकर अमेरिकी संसद में अहम बिल पास,ट्रंप ने दी जानकारी
38 उत्तर प्रदेश पुलिस में फेरबदल,25 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले
39 UP ATS ने दिल्ली से हारुन को अरेस्ट किया,PAK उच्चायोग को देता था जानकारी
40 UP ATS ने वाराणसी से PAK खुफिया एजेंसी ISI एजेंट तुफैल को अरेस्ट किया




