रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
पकड़े गए अपराधी के पास से एक देशी कट्टा, एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस एवं तीन लीटर विदेशी शराब बरामद
ऐंकर– मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बनकट्टा से सोइली पुल के निकट लगातार दो बाइक लूटकांड को अंजाम देने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा व एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और तीन लीटर विदेशी शराब बरामद की है।
गिरफ्तार अपराधियो की पहचान बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के सोइली गांव के सोगारथ यादव का पुत्र विजय कुमार उर्फ विजय यादव, रामू यादव का पुत्र अवध यादव और पाली मंझिला टोल के अब्दुल खालिक का पुत्र मोहम्मद सलमान के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि पकड़े गए अपराधियों ने हाल ही में हुई दो बाइक लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है।
डीएसपी निशिकांत भारती ने गुरुवार को बेनीपट्टी थाना परिसर में प्रेस वार्त्ता करते हुए बताया है कि पकड़े गए अपराधी सोइली के विजय यादव के घर पर पुनः लूट की घटना को अंजाम देने का प्लान बना रहा था। जिसकी बात की भनक पुलिस को लगी। सूचना मिलते ही पुलिस ने विना देर किए विजय यादव के घर पर रेड किया। जहां से कुछ लोग भागने लगें। इतने में पुलिस ने विजय को हिरासत में लिया और भागे व्यक्ति के पहचान कराई। जहां पुलिस ने विजय के निशानदेही पर हथियार और शराब बरामद की और फरार हुए अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की। जहां दो अन्य की गिरफ्तारी करने में पुलिस कामयाब रही।
प्रेस वार्त्ता के दौरान एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक शिव शरण साह, अपर थानाध्यक्ष कंदन बास्की, अवर निरीक्षक जुली कुमारी, संतोष कुमार, अभिषेक कुमार सहित कई पुलिस बल मौजूद थे।




