रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!
प्रेम प्रसंग के मामले में घटित हुई थी घटना
आरा/ गत दिनों घर से लखनऊ जाने के लिए रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर सत्य प्रकाश (26 वर्ष) पहुँचे थे, उक्त युवक को ट्रेन से खींचकर नामजद आरोपियों ने जमकर पिटाई कर डाली थी, जिससे घायल युवक को जख्मी हालत में पटना में भर्ती कराया गया था, जहाँ उसकी इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, उसी मामले में तीन आरोपियों को रेल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उक्त बातें दानापुर रेल उपाधीक्षक प्रशांत कुमार ने संवाददाताओं को बताई,
वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत आरोपियों की हुई गिरफ्तार
रेल उपाधीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि आरा नगर थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला निवासी हरिद्वार ठाकुर का 26 वर्षीय पुत्र सत्य प्रकाश गत 12 मई को इलाज कराने के लिए घर से लखनऊ जाने के लिए आरा रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पंहुचा था, ट्रेन आई तो युवक ट्रेन में सवार हो गया, तभी आरोपियों का एक दल सत्य प्रकाश को ट्रेन से खींचकर बुरी तरह से पिटाई कर दी, जिससे उक्त युवक की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गई,घटना को देखते हुए एसआईटी टीम का गठन किया गया,गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज एवम वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया,उन्होंने बताया कि कांड की गंभीरता को देखते हुए रेल पुलिस उपाधीक्षक, दानापुर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम के सदस्यों द्वारा कांड का वैज्ञानिक अनुसंधान, सी०सी०टी०वी० फूटेज एवं आसूचना का संकलन करते हुए कांड का उदभेदन किया गया। इसी क्रम में दिनांक-21मई को गुप्त सूचना के आधार पर क्रमशः 01. कुमार रिणु उर्फ शशांक उम्र लगभग 21 वर्ष पे० गौतम कुमार, सा० एम०पी० बाग पत्थर गली वार्ड नं0-10. बामा-नगर जिला-भोजपुर को महिला थाना आरा के सामने रोड के किनारे से एवं 02. नितीश कुमार उम्र लगभग 19 वर्ष पे०- स्व० जितेन्द्र प्रसाद, सा० श्रीटोला वार्ड नं0-36, थाना-नवादा, जिला-भोजपुर को रेलवे स्टेशन आरा सीमेन्ट गोदाम के पास से गिरफ्तार किया गया।
पकड़ाये अभियुक्त के निशानदेही पर दिनांक- 22.05.2025 को आदित्य राज उम्र-22 वर्ष पे० दीपक गुप्ता, सा०-महादेवा रोड शिव मंदिर वार्ड नं0-20, थाना-नगर, जिला-भोजपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
अभी तक के अनुसंधान में घटना के कारण प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग एवं पारिवारिक विवाद होना पाया गया है।
गिरफ़्तार अभियुक्त का नामः-
- कुमार रिशु उर्फ शशांक उम्र लगभग 21 वर्ष पे० गौतम कुमार सा० एम०पी० बाग पत्थर गली वार्ड नं०-10, थाना-नगर, जिला-भोजपुर।
- नितीश कुमार उम्म्र लगभग 19 वर्ष पे०- स्व० जितेन्द्र प्रसाद, सा०-श्रीटोला वार्ड नं0-36, थाना-नवादा जिला-भोजपुर।
- आदित्य राज उम्र 22 वर्ष पे० दीपक गुप्ता, सा०-महादेवा रोड शिव मंदिर वार्ड नं0-20 थाना-नगर, जिला-भोजपुर।
बरामद 03 स्कीन टच मोबाइल।
टीम का नामः-
- श्री प्रशांत कुमार, रेल पुलिस उपाधीक्षक, दानापुर।
- पु०नि० रंजीत कुमार, रेल पुलिस निरीक्षक बक्सर।
- पु०अ०नि० रंधीर कुमार, रेल थानाध्यक्ष, आरा।
- दीपक कुमार, प्रभारी निरीक्षक, आर०पी०एफ० पोस्ट आरा।
- सिपाही / इंद्रजीत कुमार, रेल थाना आरा।
- सिपाही/84 रंजीत कुमार रेल थाना आरा।
- सिपाही/261 रंजन कुमार, रेल थाना आरा।




