मधुबनी – पंखे से लटकता हुआ विवाहिता का शव बरामद,मची सनसनी!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्थापुर परसा गांव वार्ड नंबर छह में एक विवाहिता महिला का शव संदेहास्पद स्थिति में मिला है। कमरे में पंखे से लटके हुए अवस्था में महिला का शव को पुलिस ने बरामद किया। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह में एक 21 वर्षीय विवाहित महिला का शव उसके घर में फंदे के सहारे पंखा से लटका हुआ पाया गया। मृतिका की पहचान हत्थापुर परसा का लक्ष्मण भंडारी की पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई है। रिंकू देवी की शादी कुछ ही वर्ष पहले हुई थी। उसके पति फिलहाल विदेश में रहकर मजदूरी करता है। महिला की मौत की घटना का जानकारी मिलते ही अगले बगल के लोगों में सनसनी फैल गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के बाद रिंकू देवी के ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए हैं। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल से पुलिस ने एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। जिस आधार पर पुलिस ने साक्ष्य खंगाल रही है। पुलिस का मानना है कि यह मोबाइल जांच में अहम सुराग दे सकता है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम के अधिकारी भी पुलिस के साथ पहुंचकर गहन जांच पड़ताल किया। फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और फरार परिजनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। स्थानीय लोगों में एवं घटना को लेकर मृतिका के मायके वालों में काफी आक्रोश है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार,अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार,एसआई प्रिया कुमारी,मुन्ना कुमार,मधु कुमार सिंह,पीएसआई अलिशा कुमारी सहित कई अधिकारी पहुंच कर लोगों को उचित कारवाई का भरोसा दिलाया। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में मृतिका की मां मंजुला देवी ने पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। जिस आधार पर पुलिस ने कारवाई शुरू कर दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल से मिले साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतिका के मायके वालों का रो रो कर बूरा हाल है। पुलिस महिला की शव को पोस्टमार्टम के बाद मायके वालों को अंतिम संस्कार के लिए सोप दिया है।

Join us on:

Leave a Comment