सड़क निर्माण मे आ रही जलजमाव की समस्या का विधायक ने किया समाधान!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!

कायमनगर-माणिकपुर सड़क निर्माण मे आ रहे जलजमाव समस्या का समाधान पदाधिकारियों और आम जनता के साथ बड़हरा विधायक ने किया।
बिरमपुर और पुतलीगंज मे था जल जमाव समस्या
आरा/बड़हराः 22/05/25
लगभग तेरह करोड़ रूपए की लागत से बन रहे बड़हरा विधानसभा के कायमनगर भाया बिरमपुर माणिकपुर मुख्य सड़क का निर्माण में बिरमपुर और पुरलीगंज मे जल जमाव और नाले की समस्या के कारण सड़क निर्माण में व्यवधान आ रहा था।
बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह गुरूवार को उक्त समस्या की समाधान के लिए संबंधित विभाग पदाधिकारियों एवं संवेदक के साथ दोनो गाँवो के ग्रामीण जनता से मिलकर समस्याओं से रुबरू हुए। पदाधिकारियों की उपस्थिति मे विधायक द्वारा आम जनता से समस्या का समाधान निकाला गया और तय हुआ कि नाले का निर्माण कर जलजमाव को रोका जाएगा। विधायक द्वारा संबंधित पदाधिकारियों और संबेदक को नाले निर्माण के साथ सड़क बनाने का निर्देश दिया गया। उपस्थित सैकड़ो ग्रामीण जनता ने उक्त सड़क मे आ रहे व्यवधान की समस्या दूर होने से खुशी व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री सह बड़हरा विधायक का आभार व्यक्त किया।
उक्त अवसर पर बड़हरा विधायक ने कहा कि कायमनगर भाया बिरमपुर मानिकपुर सड़क कई पंचायतो को जोड़नेवाला मुख्य सड़क है।बहुत दिनों से उक्त सड़क पर जलजमाव का समस्या था,जिससे क्षेत्र के लोग रास्ते बदल कर जाते थे।पहले भी उक्त जलजमाव का समाधान का प्रयास किया गया था,लेकिन आम रजामंदी के अभाव मे समाधान नही हो रहा था,जिससे सड़क निर्माण में भी व्यवधान आ रहा था। आज पदाधिकारियों के साथ दोनो गाँवो के सैकडों जनता के बीच समाधान हो गया,जिससे सड़क निर्माण तेजी से होगा और बहुत जल्द आवागमन सूचारू रूप से चालू हो जाएगा।कार्य अपने निर्धारित समय पर पूरा हो जाएगा, जिससे लोगो को आवागमन में कोई बाधा नही रहेगा।
उन्होने कहा कि बड़हरा क्षेत्र मे पुराने सड़को की मरम्मती के साथ नए सड़क भी बन रहे है। क्षेत्र मे सड़को का जाल बिछने के साथ अन्य सभी विकास कार्य तेजी से हो रहा है। मैं हमेशा क्षेत्र और क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए दृढ प्रतिज्ञ हूँ।
मौके पर ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता नीरज कुमार, सहायक अभियंता माही कुमारी,कनीय अभियंता पप्पु कुमार, संबेदक तुलसी सिंह,सरपंच प्रतिनिधि कमाल जी,छोटक प्रसाद, रामाधार पासवान, अभिरचन,शंकर यादव,पप्पु पासवान, अरूण रजक,मनोज प्रसाद,बरण मियां, सोनु सहित सैकड़ों ग्रामीण जनता शामिल थे।

Join us on:

Leave a Comment