मंगल पांडेय ने किया तेजस्वी को चैलेंज तो बीफर उठी सांसद मीसा भारती!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

राजद सांसद मीसा भारती ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के द्वारा तेजस्वी यादव को डिबेट के लिए चैलेंज किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किस बात का डिबेट चाहते हैं, चूहा राजद का था या भाजपा का था। मीसा भारती ने कहा कि नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में घटी घटना को सरकार को देखना चाहिए।

आतंकवाद के खिलाफ डेलिगेशन

मीसा भारती ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ डेलिगेशन भेजना देश का मामला है और सभी लोग इस मुद्दे पर एक हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी बात नहीं मानी और विशेष सत्र नहीं बुलाया, लेकिन देश को लेकर सभी लोग एक हैं।

महिला सम्मान योजना

मीसा भारती ने कांग्रेस की महिला सम्मान योजना की घोषणा का स्वागत किया और कहा कि तेजस्वी यादव ने भी ऐसी ही घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है और राजद भी कई योजनाएं लाएगी।

Join us on:

Leave a Comment