ग्रामीण एसपी बिक्रम सिहाग ने किया हाथीदह थाना का निरिक्षण,निर्माणाधीन थाना भवन का भी लिया जायजा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पटना पूर्वी के ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग अचानक आज हाथीदह थाना पहुंचे जहां उन्होंने हाथीदह थाना का निरीक्षण करते हुए थाना अध्यक्ष को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं, ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि एक रूटीन निरीक्षण कार्यक्रम था जिसमें थाना के अभिलेखों की जानकारी ली गई, स्टेशन डायरी अद्यतन है या नहीं इसे भी देखा भी गया, साथ ही वांछित अपराधियों के धड़पकड़ अभियान को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं, जो भी सक्रिय अपराधी हैं थाना क्षेत्र में उन पर करी नजर रखने को थाना अध्यक्ष को कहा गया है वहीं नशे के विरुद्ध अभियानको बढ़ावा देने के लिए भी थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया गया है, इसके साथ ही एक और आवश्यक निर्देश दिया गया है NH 31 के किनारे हाथीदह बाईपास में बन रहे नए थाना भवन के गुणवत्ता के प्रति थाना अध्यक्ष को सजग रहकर निर्माण कार्य को पूरा करवाने के निर्देश दिए गए हैं वही जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण एसपी साहब आए थे और उनके निर्देशों का पूर्णतः और सजगता से पालन किया जाएगा! मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर संजय kumar थानाध्यक्ष दिनेश कुमार समेत थाना के सभी पुलिस कर्मी व अधिकारी मौजूद थे!

Join us on:

Leave a Comment