रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!
गया: रामपुर स्थित एम.एस.वाई. स्कूल के सभागार में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस लीगल सेल की ओर से कांग्रेस का हाथ जनता के साथ कार्यक्रम के तहत न्याय चौपाल आयोजित किया गया। न्याय चौपाल में मुख्य वक्ता के रूप में युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सम्राट केसरी,लीगल सेल के बिहार के अध्यक्ष विकास झा, राहुल गांधी के साथ न्याय यात्रा में शामिल गोपाल तिवारी, गया जिला कांग्रेस के लीगल सेल के अध्यक्ष व कार्यक्रम के संयोजक सितेंद्र कुमार, गया जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विशाल कुमार मंचासीन थे। आगत मुख्य वक्ता सम्राट केसरी, विकास झा और गोपाल तिवारी को फूलों का गुलदस्ता व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। मंच का संचालन उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार निराला कर रहे थे। इसके अलावा अधिवक्ता आनंद कुमार, वजीरगंज विधानसभा के अध्यक्ष मुन्ना मांझी,अधिवक्ता मनीष कुमार, छात्र मिथिलेश कुमार, दीपक कुमार यादव, पल्लवी कुमारी, सौरभ कुमार प्रियदर्शी, अनिता कुमारी ने वर्तमान में प्रदेश में हो रहे हैं छात्रों और अधिवक्ताओं की समस्या से प्रदेश के नेताओं को अवगत कराया।वक्ताओं ने अपने संबोधन में लगातार संविधान पर हमला होने, सरकारी तंत्र का दुरुपयोग होने, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, बलात्कार जैसी समस्याओं से मुख्य वक्ताओं को अवगत कराया। वहीं मुख्य वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए बताया कि महिलाओं की समस्याएं कम नहीं हो पा रही है।जहां भी भाजपा की सरकार है वहां पर लोकतंत्र पर सीधा हमला हो रहे हैं।कांग्रेस लीगल सेल के अध्यक्ष सितेंद्र कुमार ने बताया कि 9 वर्षों से बार काउंसिल का चुनाव नहीं हो रहा था,उन्होंने कहा विरोध करने पर न्यायपालिका में हस्तक्षेप करने की जो नीति बीजेपी सरकारी की है उसका विरोध करते हुए हमारे नेता राहुल गांधी जी विजय पा रहे हैं।जो भी सरकार संविधान को मिटाने की बात करेंगे उसका पुरजोर जवाब दिया जाएगा।
बाइट सम्राट केसरी युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी
बाइट सितेंद्र कुमार कांग्रेस लीगल सेल के अध्यक्ष
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया




