सहरसा- ऑपरेशन सिंदूर के सफलता पर भाजपाइयों ने निकला तिरंगा यात्रा।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सैनिकों द्वारा पाकिस्तान के अंदर आतंकी अड्डों को नेस्तनाबूद करने के बाद पूरे देश मे जश्न का माहौल है, इसी कड़ी में सहरसा में भारतीय सैनिकों के शौर्य और सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई. इस तिरंगा यात्रा में पूर्व मंत्री सह बीजेपी विधायक आलोक रंजन सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया. यात्रा शहर के वीर कुंवर सिंह चौक से निकलकर डीबी रोड, थाना चौक, शंकर चौक होते हुए चांदनी चौक स्थित शहीद स्मारक तक पहुंची. इस दौरान रास्ते भर भारत माता की जय, भारतीय सैनिक जिन्दाबाद के नारे लगते रहे. वहीं तिरंगा यात्रा में शामिल पूर्व मंत्री सह बीजेपी विधायक आलोक रंजन झा ने कहा कि जिस तरह से आतंकवादियों ने हमारे देश के महिलाओं, बहनों के मांग के सिंदूर को उजारा था. आज उन आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया और पाकिस्तान द्वारा हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया. भारतीय सैनिकों के पराक्रम से हम देश वासी गौरवान्वित महसूस करते हैं और आज हम सभी देश वासी अपने भारतीय सैनिकों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े हैं.

बाइट :- आलोक रंजन झा, पूर्व मंत्री सह बीजेपी विधायक।

Join us on:

Leave a Comment