भोजपुर- बेटे ने पिता का सिर तलवार से कर दिया धर से अलग, गिरफ्तारी के लिये छापेमारी में जुटी पुलिस!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

बिहार के भोजपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है, भोजपुर जिले के जगदीशपुर मुख्यालय के मोती टोला में एक पुत्र ने अपने ही पिता को तलवार से मारकर सिर को धड़ से अलग कर दिया, पिता की घटनास्थल पर हुई मौत, घटना का अंजाम देने के बाद हत्यारा पुत्र घटनास्थल से हुआ फरार, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर सबसे पहले शव को कब्जे में ले लिया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए इलाके में छापामारी कर रही है

पुलिस के अनुसार जगदीशपुर थानाक्षेत्र के मोतीटोला गांव के बधार मे एक पुत्र ने संपत्ति विवाद मे अपने पिता का तलवार से गर्दन काटकर हत्या कर दी।मृतक जयप्रकाश सिंह उर्फ सतेन्द्र सिंह( 55 वर्षीय)मोतीटोला गांव निवासी शिव प्रसन्न सिंह का पुत्र बताया जाता है।बताया जा रहा है कि मृतक ने दो शादी किया था।संपत्ति को लेकर आए दिन विवाद होते रहता था जिसको लेकर कई बार पंचायती भी हो चुका था। संपत्ति विवाद के कारण जयप्रकाश सिंह के पहली पत्नी के पुत्र विष्णु कुमार ने अपने पिता का तलवार से गर्दन काटकर हत्या कर दी

Join us on:

Leave a Comment