पंकज कुमार जहानाबाद। ।
जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सुकना विगहा का टोला गंगा जिगहा गांव के सड़क पर बारात निकालने के दौरान डीजे पर तेजस्वी यादव और चिराग पासवान पर आधारित गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना में दूल्हा के पिता समेत आधे दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में दूल्हे के पिता धर्मेंद्र पासवान, मनोहर पासवान और उपेंद्र पासवान समेत अन्य लोग शामिल हैं । इस्त घटना को लेकर जख्मी लोगों के साथ सुकना विगहा के ग्रामीण जहानाबाद एससीएसटी थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है, जिसमें सुनील यादव समेत अन्य लोगों को आरोपित किया गया है। एससी एसटी थानाध्यक्ष कुृष्णानंद नाम ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामले की जांच कर इस सिलसिल में विधि -सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घायलों का इलाज अस्पताल में कराया गया। इस घटना के संबंध में सुकना विगहा गांव के निवासी और मारपीट की घटना में जख्मी दूल्हे के पिता धर्मेंद्र पासवान का कहना है उनके बेटे की बारातनिकली थी /नथपुरा गांव में बारात जा रही थी । देर शाम करीब मंदिर में दर्शन करने के बाद बारात पक्ष के कई लोग सूकना विघा का ही टोला गंगा विगहा के पास सड़क पर बस में चढने जा रहेथे । बाइक सवार भी बारात में थे। दुल्हे को लेकर डीजे पीछे से आ रहा था। बस खुलने वाली थी। जब डीजे सड़क पर आया तो उस पर गाना बज रहा था। बताया गया है कि चिराग पासवान पर आधारित गाना डीजे की धुन पर बज रहा था।लोग खुशी मना रहे थे।
घायल दूल्हे के पिता ने पुलिस को जानकारी दी है किइस दौरान सुनील यादव समेत अन्यकई लोग आ धमके और तेजस्वी यादव पर आधारित गाना बजाने के लिए कहा।उनकी बात को रखते हुए तेजस्वी पर आधारित दो गाना बजाया गया। बाराती के कई लोग फिर से चिराग पासवान पर आधारित गाना बजाने लगे। आरोप लगाया है कि जातिसूचक शब्द कहकर लोग लगातार तेजस्वी यादव पर आधारित गाना ही बजाने के लिए दबाव दे रहे थे।
बताया है कि इसी बात को लेकर आरोपितों के गिरोह ने लाठीडंडेके साथ हमला कर दिया।पत्थर भी फेंका जिसमे आधे दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।इस घटना से अफरा तफरी मच गई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। एससी – एसटी थाने की पुलिस इस मामले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में कैमरे पर पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से कतराते नजर आए।




