पटना महानगर के जिलाध्यक्ष बने रूपनारायण मेहता, डॉ. दिलीप जायसवाल ने दी शुभकामनाएं!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पटना महानगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रूपनारायण मेहता ने किया दायित्व ग्रहण, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने दी शुभकामनाएं

संगठन की मजबूती में सभी का योगदान आवश्यक है : डॉ. दिलीप जायसवाल

भाजपा किसी परिवार या किसी जाति की पार्टी नहीं है, बल्कि इस पार्टी का आम कार्यकर्ता भी पार्टी के सर्वोच्च पद पर पहुंचता है : डॉ. दिलीप जायसवाल

भाजपा के कार्यकर्ता समर्पण भाव से पार्टी के लिए काम करते हैं : डॉ. दिलीप जायसवाल

पटना, 11 मई । भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में आज पटना महानगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रूपनारायण मेहता ने दायित्व ग्रहण कर लिया। इस मौके पर आयोजित समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल भी उपस्थित रहे। इस मौके पर उन्होंने रूपनारायण मेहता को नए दायित्व की बधाई दी और आगे जिला के नेतृत्व के लिए शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक दायित्व आवश्यक है। यही कारण है कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा की मजबूती के लिए एक-एक कार्यकर्ता का योगदान आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि एक वह समय भी था जब हम देशभर में एक सीट के लिए तरसते थे लेकिन आज हमारी सरकार है। उन्होंने कहा कि इस सफलता के लिए हमारे पूर्वजों ने भी बड़ा योगदान दिया है, जिसे हमें नहीं भूलना चाहिए।

समारोह में उपस्थित कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एकजुट प्रयास की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि भाजपा किसी परिवार या किसी जाति की पार्टी नहीं है, बल्कि इस पार्टी का आम कार्यकर्ता भी पार्टी के सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है। यही इस पार्टी की विशेषता है।

इस पार्टी के सर्वोच्च पद पर पहुंचने के लिए किसी खास व्यक्ति का पुत्र होना और किसी खास जाति से आने की जरूरत नहीं होती है, बल्कि उसकी मेहनत और कार्यकर्ता की कर्तव्यपरायणता ही उसकी पहचान होती है।

भाजपा के कार्यकर्ता भी सेना की तरह देश के अंदर विरासत, संस्कृति और विचारधारा की रक्षा करते हैं। आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल इसलिए है कि इस पार्टी के कार्यकर्ता समर्पण भाव से पार्टी के लिए कार्य करते हैं।

इस कार्यक्रम में बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, संजीव चौरसिया, प्रदेश महामंत्री ललन मंडल, उप मेयर रश्मि चंद्रवासी, संजय गुप्ता, नितिन अभिषेक, अभिषेक कुमार सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment