बेगूसराय- पहले किया प्रेम विवाह फिर पत्नी ने पति की हत्या कर हाथ पैर बांध बोरे मे बंद कर शव लगाया ठिकाने!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

-पहले किया प्रेम विवाह फिर पत्नी ने पति की हत्या कर हाथ पैर बांध बोरे मे बंद कर शव लगाया ठिकाने!

-‘सात फेरे लेने के बाद साथ जीने मरने के कसम खाने बाली कलयुगी पत्नी ने अपने ही पति को निर्मम तरीके से हत्या कर शव को हाथ पैर बांधकर बोरे में बंद कर सड़क किनारे फेंक देने का सनसनी खेज मामला सामने आया है, मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर तीन बटिया के पास की है। मृतक की पहचान वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी किशन पासवान के पुत्र भोला पासवान के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों बताया कि भोला पासवान गांव के ही रहने वाली एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। कुछ दिन सब ठीक चला लेकिन उसके बाद लड़की फिर वहां से अपने ननिहाल विद्यापति गांव चली आई। उन्होंने बताया कि भोला पासवान और लड़की गुंजा कुमारी के साथ काफी विवाद बढ़ गया। विवाद बढ़ने के बाद दोनों अलग रहने लगे, कुछ दिन पहले फिर भोला पासवान को मैसेज कर बुलाना शुरू किया। उन्होंने बताया कि मैसेज करने के बाद भोला पासवान अपने घर से मोटरसाइकिल लेकर 6 मई को उससे मिलने के लिए विद्यापति गांव पहुंचा। लेकिन उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन किया गया लेकिन कोई आता पता नहीं चल सका। फिर बाद में सोशल मीडिया के माध्यम से एक जानकारी मिली कि एक युवक की हत्या कर शव को बोरे में बंदकर सड़क किनारे फेंक दिया गया है। इसी सूचना के बाद जब परिजन पहुंचे तो इसकी पहचान भोला पासवान के रूप में हुई। उन्होंने बताया है कि भोला पासवान ने लड़की गुंजा कुमारी के साथ प्रेम विवाह किया था। लड़की काफी पढ़ी लिखी थी।जिसके करण लड़की बहला फुसलाकर भोला पासवान को बुलाया और निर्मम तरीके से हत्या कर शव को बोरे में बंदकर सड़क किनारे फेंक दिया। आपको बताते चले 7 मई भगवानपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर तीन बटिया स्थित सड़क किनारे एक युवक को पीट-पीटकर निर्मम तरीके से हत्या कर के हाथ पैर बांधकर शव को बोरे में बंद फेंक दिया था।इसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। लेकिन इसी बीच उसे युवक का पहचान वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के हसनपुर बस्ती गांव के रहने वाले लाल किशन पासवान का पुत्र भोला पासवान के रूप में पहचान हुआ।
बाइट- परिजन

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें