रिपोर्ट सुमित कुमार
दो दिवसीय दौरे के दौरान मुंगेर पहुँचे पूर्व आईपीएस व हिन्द सेना चीफ शिवदीप लांडे रविवार को हवेली खडंगपुर प्रखंड पहुंचे जंहा उन्होंने नंदलाल बसु चौक स्थित नंदलाल बसु की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उसके बाद वे अम्बेडकर चौक स्थित भीम राव अम्बेडकर के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।अम्बेडकर चौक से खड़गपुर हाट बाजार पदयात्रा करते हुए माड़वारी तोला स्थित एक होटल में जन संवाद कार्यक्रम को सबोधित किया।
भीषण गर्मी में युवाओं में एक विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आईपीएस शिवदीप लांडे ने कहा कि 60 लाख शिक्षित बेरोजगार युवको में पास नौकरी नहीं है। व्यापार के विकल्प नही होने साथ इंडस्ट्री नही होने के प्राइवेट नौकरियां भी नही हैं ये सभी यहाँ की गंभीर समस्याएं हैं। हम आगामी विधानसभा चुनाव में तमाम 243 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। हमे अच्छे युवाओ को राजनीति में लाना है बिहार को बदलना है। मेरा जन्म भले ही बिहार में नहीं हुआ हो लेकिन बिहार हमेशा मेरे लिए कर्मभूमि रही है। बिहार में काफी संभावनाएं हैं लेकिन ये आज भी पिछड़ा राज्य है। बेरोजगारी व पलायन यहां की एक गंभीर समस्या है। बिहार की सेवा और विकास के लिए मैं सड़क पर हूँ और हर जाति वर्ग के लोगो का अपार स्नेह मिल रहा है जिसे पा कर अभिभूत हूँ। लोगो को हिन्द सेना से काफी उम्मीदें जग रही हैं भारी तादाद में हमे लोगों के संदेश भी मिल रहे हैं और वे उनकी पार्टी से जुड़ना चाह रहे हैं।
बाइट : शिवदीप लांडे पूर्व आईपीएस व हिन्द सेना चीफ




