पटना सीएम आवास का BPSC TRE-3 के अभ्यर्थियों ने किया घेराव पुलिस ने किया लाठीचार्ज, अभ्यर्थी सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की है मांग

SHARE:

रिपोर्ट अमित कुमार

बिहार में BPSC TRE 3 सप्लीमेंट्री रिजल्ट प्रकाशित करने की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। आज अहले सुबह CM हाउस का घेराव करने पहुंचे BPSC अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। लाठीचार्ज में कई अभ्यर्थी घायल हुए हैं। अभ्यर्थी मंगलवार सुबह BPSC TRE-3 के सप्लीमेंट्री रिजल्ट को लेकर सीएम हाउस के बाहर प्रोटेस्ट करने पहुंचे थे। इससे पहले, 24 मार्च को भी शिक्षक अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के आवास के बाहर प्रदर्शन किया था। मंत्री जब वहां पहुंचे, तो अभ्यर्थियों ने उन्हें घेर लिया और सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग पर अड़ गए। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पुलिस को मंत्री को सुरक्षित निकालना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें सड़क पर भी घेर लिया, जिससे उन्हें अपनी गाड़ी तक पहुंचने में कठिनाई हुई।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें