रिपोर्ट- अमित कुमार!
भाजपा को हटाने के लिए महागठबंधन को मज़बूती: पटना में बोले CPM महासचिव M.A. Baby”
पटना अमित कुमार की रिपोर्ट
विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार की सियासत गर्म है और आज सीपीएम के नए महासचिव M.A. Baby पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए महागठबंधन को मज़बूती से आगे बढ़ाने की बात कही।
“हमारे कामरेड अशोक थावाले के साथ और कांग्रेस के साथ हमारी चर्चा होगी। भाजपा को हटाने के लिए महागठबंधन को मज़बूती से आगे ले जाना है। इसके लिए हम बैठक करेंगे।”
“महागठबंधन में मुख्यमंत्री चेहरे पर मतभेद की खबरों के बीच M.A. Baby ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस पर पार्टी मीटिंग के बाद ही कोई बात कही जाएगी।”
“सीएम चेहरा को लेकर अभी कोई बात नहीं कहूंगा, पहले हमारी दोस्ती पार्टी के साथ चर्चा होगी। फिर पत्रकारों को बताया जाएगा।”
“तो ये थे सीपीएम के महासचिव M.A. Baby, जो कांग्रेस और अन्य सहयोगी दलों के साथ मिलकर विपक्षी गठबंधन को मज़बूती देने की बात कर रहे हैं। लेकिन महागठबंधन का नेतृत्व कौन करेगा, इस पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है।”
–




