लखीसराय- बिल्लो मे युवक की करंट की चपेट मे आने से मौत!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

बिल्लो गांव में करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, पोस्टमार्टम हेतु लाया गया शव सदर अस्पताल।परिजनों में मचा कोहराम

लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बिल्लो में सोमवार की सुबह 8:00 बजे एक व्यक्ति विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उपस्थित चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान बिल्लो निवासी छोटन यादव के 22 वर्षीय पुत्र रविश कुमार के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर के समीप से रविश युवक गुजर रहा था। जहां वह विधुत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया। बेहोश होने पर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में रामगढ़ चौक प्रखंड के कनीय विद्युत अभियंता अनुराग प्रियम ने बताया की घटनास्थल के समीप विधुत पोल पर ग्रामीणों ने जबरदस्ती दो ट्रांफार्मर की बिजली उपयोग करने हेतु खिंच रखा है। जिस कारण घटना हुई है। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम हेतु कागजी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है। वहीं घटना कैसे हुई है। यह जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

Join us on:

Leave a Comment