रिपोर्ट- सुमित कुमार!
वफ्फ संशोधन कानून के विरोध मेंलोगो ने लगाए हिन्दुस्तान जिन्दाबाद के नारे। सभा में कई लोगो हाथ में तिरंगा लेकर वफ्फ संशोधन कानून का किया विरोध।
मुंगेर : इमारत -ए- शरिया ओडिशा ,झारखंड व पश्चिम बंगाल के आह्वाहन पर वफ्फ संशोधन कानून 2025 के विरोध में आम -सभा का आयोजन नगर भवन में किया गया। तहफ्फुज औकाफ कमिटी खानकाह रहमानी मुंगेर के द्वारा आम सभा का आयोजन किया गया जिसमे काफी संख्या लोग आमिर – ए शरीयत बिहार ,ओडिशा झारखंड व पश्मिम बंगाल के हजरत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी वफ्फ संशोधन कानून के विरोध में सुनने के लिए पहुंचे थे। इस मोके पर हजरत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी ने कहा की बफ्फ संशोधन कानून 2025 किस चीज के लिए लाया गया है वह वफ्फ की जायदाद के लिए कंट्रोल करने के लिए। हुकूमत इस कानून के जरिये वफ्फ के जायदाद को कंट्रोल करना चाहती है , आपको वफ्फ के जायदाद से महरूम करना चाहती है और आपके हक से भी महरूर करना चाहती है। उन्होंने कहा वफ्फ चैरेटी की ऐसी मिशाल है जो पूरी दुनिया में कंही नहीं मिलती। उन्होंने कहा वफ्फ से इनका किया फायदा होने वाले इससे आपको समझने की जरूरत है। यह खत्म हो जाने से किया आपको किया नुकसान है क्या फायदा है इसको समझिये और एक व्यक्ति दस लोगो क कम से कम इस नए कानून के खामियों को बताये।उन्होंने कहा की हिन्दुस्तान में वफ्फ की करोड़ो की सम्पत्ति पर मेडिकल कॉलज ,स्कूल विश्व विद्यालय ,हॉस्टल आदि बने है
उन्होंने कहा की वफ्फ संशोधन बिल में सबसे बड़ा नुकसान है की 1446 साल की आपकी चैरिटी को मिटा देना चाहते है। इस मोके पर मौलाना रहमानी ने लोगों को शपथ दिलाया कि हम उस वक्त तक इस नए कानून का विरोध करते रहेंगे जब तक यह काला कानून को सरकार वापस नहीं लेती है।
बाइट : अहमद वली फैसल रहमानी आमिर – ए शरीयत बिहार ,ओडिशा झारखंड व पश्मिम बंगाल के हजरत मौलाना




