दारोगा को एसपी ने दलालों से सांठगांठ रखने के आरोप में किया सस्पेंड!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

दलालों से साठगांठ रखने के आरोप में मधुबनी पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने जयनगर थाना में पदस्थापित एस आई संतोष कुमार को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय के ज्ञापांक संख्या 1399 दिनांक 2 मार्च के माध्यम से कहा गया है कि अपर थानाध्यक्ष शुभम कुमार द्वारा समर्पित प्रतिवेदन के अनुसार जयनगर थाने में पदस्थापित एसआई संतोष कुमार का पदस्थापन अनुसंधानकर्ता के रुप में किया गया। लेकिन अनुसंधान कार्य एवं थाना के विधि सम्मत कार्य में रुचि लेने के बजाए अवांछित रुप से थाना परिसर में दलालों के साथ सांठ गांठ में देखा जाता है। इसके अलावा इनका साठगांठ भू-माफिया एवं बालू माफियाओं के अलावा थाना के बाहर अन्य तरह के गलत कार्य में संलिप्त रहने की आमलोगों के द्वारा शिकायत मिलती रहती है। ऐसी व्यवस्था को लेकर पुलिस की छवि धूमिल होती है। थाना की कार्यशैली प्रभावित होने के साथ माहौल बिगड़ता है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा एसआई संतोष कुमार के खिलाफ अनुशासनिक कारवाई करने की अनुसंसा पर पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने संतोष कुमार को कार्य में अनुशासनहीनता, कर्तव्यहीनता और लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है। आपको बता दें कि बीते दिनों पुलिस महानिदेशक ऐसे मामलों को लेकर सख्त निर्देश जारी किया था।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें