रिपोर्ट- अमित कुमार!
पटना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अटल सभागार में आयोजित एक प्रेस वार्ता में बिहार सरकार के मंत्री श्री नीरज कुमार बब्लू, श्री संतोष सिंह और श्री राजू सिंह ने की घोषणा- वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती 9 मईं 2025 को धूमधाम से मनाईं जाएगी।
इस अवसर पर “राणा भामा सम्मेलन” का आयोजन किया जाएगा, जो पहले श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में निर्धारित था, लेकिन अब इसे बापू सभागार, गांधी मैदान, पटना में सुबह 1 1:00 बजे आयोजित किया जाएगा।
मंत्री नीरज कुमार बब्लू ने इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रण भी दिया है और कहा है कि महाराणा प्रताप की गाथा से जनजुड़ाव की नई कहानी लिखी जाएगी।




