रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!
वैशाली। हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग के चांदपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर थाना के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना चांदपुर थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवक लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल आई जहा जांच के बाद डॉक्टर ने तीनों युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान चांदपुर गांव निवासी महेश भगत के पुत्र सोनू कुमार अवधेश भगत के पुत्र राजीव कुमार लालमोहन भगत के पुत्र रंजन कुमार बताया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सोनू की बहन की शादी थी इसका आज पूजा मटकोर था। जिसको लेकर तीनों युवक बाइक से दही लाने के लिए बाजार जा रहे थे। जैसे ही वह चंद्रपुरा थाना के निकट पहुंचे किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे तीनों की मौत हो गई। तीनों युवक की मौत की सूचना मिलते ही खुशी के महल मातम में बदल गया। जिस घर में शादी की शहनाई बज रही थी। उसे घर में चीख पुकार मच गई।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
चांदपुरा थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार वर्मा ने बताया कि घर में लड़की की शादी का रश्म चल रहा था, तभी भाई और अन्य लोग भोज के लिए दही लेने गए थे तभी सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दी गई है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।




