गंगा में स्नान करने गए भाई-बहन डूबे, भाई की मौत, बहन के शव की तलाश जारी, एसडीआरएफ को दी गई सूचना

SHARE:

रिपोर्ट ऋषभ कुमार

वैशाली जिले के रुस्तमपुर थाना अंतर्गत जहांगीरपुर गंगा नदी में नहाने के दौरान रविवार की सुबह भाई-बहन डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों की मदद से गंगा नदी से युवक को बाहर निकाला गया। जिसे डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। ‌ घटना की जानकारी रुस्तमपुर थाना की पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम को दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से लड़की की गंगा नदी में खोजबीन की जा रही है। भाई-बहन की पहचान जहांगीरपुर निवासी उदय सिंह का पुत्र आयुष कुमार (12) और पुत्री अनुप्रिया कुमारी (7) के रूप में हुई है। दोनो अपनी मां के साथ गंगा नदी में नहाने के लिए गया हुआ था। नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गया। लड़का को बाहर निकल गया। लड़की की खोजबीन की जा रही है।

रुस्तमपुर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जहांगीरपुर में नहाने के दौरान भाई-बहन नदी में डूब गया। आयुष कुमार को बाहर निकाला गया डॉक्टर ने जांच के बाद मृत्य घोषित कर दिया। लड़की की खोजबीन की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें