रिपोर्ट- सुमित कुमार!
-ब्लैक आउट का विरोध किया तो सेवानिवृत्ति सिविल सर्जन डॉक्टर सुधीर कुमार को मिली जान से मारने की धमकी। मामले की जानकारी होते ही पहुंचे भाजपा विधायक और कोतवाली थाना की पुलिस।
-मुंगेर: दरसल मामला है की ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और इमारत शरिया बिहार झारखंड उड़ीसा के अमीर ए शरियत हजरत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी साहब के आह्वान पर वक्फ संशोधन कानून 2025 के विरोध में वुधवार को 9:00 बजे रात्रि से लेकर 9:15 तक ब्लैक आउट (बत्ती गुल) का पत्र निर्गत किया गया। जिसमे हिंदुस्तान की वक्फ संशोधन संविधान पर आस्था रखने वाले सभी हिंदुस्तानी और मुसलमान भाइयों से अपील किया गया है कि अपने-अपने घरों, दुकानों एवं फैक्ट्री ऑफिस सभी जगह की लाइट बंद कर वक्फ संशोधन कानून 2025 का विरोध करें। इसलिए वुधवार रात्रि 9:00 बजे से लेकर 9:15 तक सभी मुस्लिम समुदाय अपने अपने घरों ,दुकानें एवं फैक्ट्री की लाइटों को बंद रख कर दर्ज कर रहे थे । तभी इस समुदाय के कुछ उपद्रवी तत्वों के कुछ उपद्रवी ने कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाष नगर के हिंदू मोहल्ले में पोल में लगे बिजली लाइट को बंद करने लगे इसी दौरान उपद्रवी युबको ने सेवानिवृत्ति सिविल सर्जन डॉक्टर सुधीर कुमार के घर के पास बिजली के पोल पर जल रहे बिजली लाइट को बंद करने लगे जिसका डॉक्टर साहेब ने विरोध किया जिसके बाद उपद्रवी युवकों ने गाली गलौज करते हुए वक्फ संशोधन बिल 2025 का विरोध करने को कहा जिसको लेकर डॉक्टर ने मना कर दिया जिसके बाद उपद्रवी ने डॉक्टर साहेब को जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। वही उपद्रवी युवकों को जाने के बाद डॉक्टर ने कोतवाली थाना को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके वारदात पर पहुंचे और आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव डॉक्टर साहेब के घर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।उन्होंने कहा की देश में लोकतंत्र है सबको विरोध करने का अधिकार लेकिन जिस तरह से एक समुदाय के लोगो द्वारा एक शहर के प्रतिष्ठित सेवानिवृत्ति डॉक्टर के साथ किया गया यह गलत है जिसका में विरोध करता हूं उन्होंने कहा की इस मामले को लेकर मुंगेर के एसपी से बात की इस तरह की उपद्रवी को चिन्हित कर कठोर से कठोर कार्यवाही करे। उन्होंने कहा कुछ लोगो ने बिजली विभाग को गलत सूचना देकर शहर की विद्युत आपूर्ति को बाधित करने की कोशिश की गई जिसकी जांच कर कार्यवाही की जायेगी।




