प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 अधिकारी व कर्मी सम्मानित!

SHARE:

रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया

आज पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत दिनांक 4 अप्रैल से 24 अप्रैल 2025 तक चलाए गए विशेष अभियान में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 19 अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

इस सम्मान समारोह में उप विकास आयुक्त खगड़िया श्री अमित पलासिया द्वारा चयनित आवास सहायकों, लेखापालों, पर्यवेक्षकों और विकास पदाधिकारियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इन सभी को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्टता बनाए रखने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
सम्मानित अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची इस प्रकार है:

  1. राजाराम पंडित, प्रखंड विकास पदाधिकारी, गोगरी
  2. अभिषेक कुमार, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक, गोगरी
  3. आकाश कुमार, ग्रामीण आवास लेखापाल, गोगरी
  4. अभय कुमार, ग्रामीण आवास सहायक, सरसवां, चौथम
  5. विकास कुमार, ग्रामीण आवास सहायक, लामगांव, खगड़िया
  6. आमोद कुमार, लेखापाल, बरेथा, खगड़िया
  7. प्रीतम कुमार, ग्रामीण आवास सहायक, रसौक, खगड़िया
  8. शंकर कुमार, ग्रामीण आवास सहायक, गोराशक्ति, खगड़िया
  9. आबिद हुसैन, ग्रामीण आवास सहायक, तेतराबाद, खगड़िया
  10. विकास कुमार, ग्रामीण आवास सहायक, भेलवा, बेलदौर,11. उदय कुमार, ग्रामीण आवास सहायक, बुढ़वा, चौथम12. रूबी कुमारी, आवास सहायक, धुसमुरी, खगड़िया,13. सुरेश कुमार, आवास सहायक , रौसपुर उत्तरी, खगड़िया,14. सुधीर कुमार, निदेशक, डीआरडीए, खगड़िया
  11. मनीष कुमार, निदेशक, डीआरडीए, खगड़िया,16. अमित कुमार अमर, प्रोग्रामर, डीआरडीए, खगड़िया,17. राजनीश कुमार , जिला परियोजना अधिकारी, जिला गंगा समिति, खगड़िया
  12. बिपिन कुमार चौधरी, कंप्यूटर ऑपरेटर, डीआरडीए, खगड़िया
  13. पिंकेश कुमार, डीआरडीए, खगड़िया
    यह सम्मान न केवल उनकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि ग्रामीण आवास योजना को जमीनी स्तर तक सफल बनाने में इनकी भागीदारी को भी दर्शाता है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें