मालदा रेल डिविजन के भागलपुर दुमका रेलखंड पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा!

SHARE:

निभाष मोदी, भागलपुर

मालदा रेल डिवीजन के भागलपुर -दुमका रेल खंड पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है ।दो दिन पहले 25 केवी एसी से विद्युतीकरण का लाईन को चार्ज कर दिया गया है ।इसके बाद इलेक्ट्रिक लाईट इंजन चलाकर बाराहाट से दुमका तक ट्रायल भी पूरा कर लिया गया ।आने वाले दिनों मे अब इस रेलखंड पर इलेक्ट्रिक रेल इंजन से ही रेलगाड़ी का परिचालन होगा ।हॅसडीहा – गोड्डा रेलखंड पर जनवरी 2022 रेलखंड पर जनवरी तक विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने की उम्मीद है ।फिलहाल काम सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है ।वही भागलपुर –बांका रेल खंड पर इलेक्ट्रिक इंजन से ही रेलगाड़ी चल रही है ।लेकिन बांका से देवघर अभी विद्युतीकरण का काम तेजी से चल रहा है ।आशा है कि 2021 के अंत तक इस लाईन का काम पुरा हो जाएगा । विद्युतीकरण होने के बाद इस क्षेत्र के लोगों मे आशा जगी है कि इस रूट से दिल्ली, रांची, कोलकाता, चेन्नई, सहित अन्य जगहों के लिए ट्रेन चलाई जा सकती है ।साथ ही भागलपुर, बांका, हॅसडीहा ,दुमका इलेक्ट्रिक सवारी कई नई गाड़ी चलाई जा सकती है ।अभी वर्तमान मे देवघर – अगरतल्ला डीजल इंजन के सहारे चल रही है ।जबकि राजेंद्रनगर से चलकर बांका तक बांका इंटरसिटी इलेक्ट्रिक इंजन से बांका तक चल रही है ।इधर भागलपुर से हाबडा भाया दुमका रामपुरहाट डीजल इंजन से ही चल रही थी ।लेकिन अब कुछ दिन बाद यह ट्रेन भी इलेक्ट्रिक इंजन से ही चलेगी । स्थानीय यात्रीयो की मांग है कि रांची – भागलपुर ट्रेन को भी इसी रूट से चलाई जाय। इससे समय की भी बचत होगी ।और इस रूट के यात्रीयो को सुविधा भी होगी ।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें