करंट की चपेट में आया स्कुल का चपरासी,मौके पर ही मौत!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

बिजली करंट लगने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत


मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बासोपट्टी पश्चिमी पंचायत वार्ड संख्या 2 से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां बिजली की करंट लगने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत होने की बात बताया जा रहा है। मृतक व्यक्ति की पहचान भनपट्टी गांव वार्ड नंबर 2 का पुरन राम के रूप में किया गया है। मृतक बासोपट्टी के हाई स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत था। घटना रात के समय की बताई जा रही है। घटना के समय वे अपने घर में अकेले सो रहे थे। जब सुबह उसका पुत्र उन्हें नींद से जगाने के लिए गया तो देखा कि उन्हें बिजली की करंट लगने से मृत्यु हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक करंट लगने से मौके पर ही पुरन राम की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, उपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार, एस आई असरफ अली दल बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर शोक का माहौल है।

Join us on:

Leave a Comment