प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में आचार संहिता के बीच पंचायत चुनाव की सरगर्मी बढ़ रही है। वैसे में शराब तस्कर भी शराब की बड़ी खेप बेगूसराय ला रही है। आज नगर थाना पुलिस ने शहर के सुभाष चौक के निकट एनएच 31 पर एक ट्रक को शराब के साथ जप्त किया । भूसा के बोरी से छुपाकर दिल्ली नंबर ट्रक से 200 कार्टून विदेशी शराब को लाया गया था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर जब्त किया गया। मौके से पुलिस ने अभिषेक कुमार और दिनेश कुमार जो मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले के रहने वाले हैं को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है। मुख्यालय डीएसपी निशीत प्रिया ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर एक टीम बनाकर सुभाष चौक के निकट कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस शराब तस्कर से जुड़े सभी लोगों के नेटवर्क को खंगालने का काम कर रही है। पुलिस गिरफ्तार दोनों लोगों से पूछताछ भी कर रही है।




