लव मैरेज के बाद शराबी पति लगातार पत्नी की करता था पिटाई, ससुराल वालों ने की पीट पीट कर हत्या!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

प्रेम विवाह कर लगातार पत्नी को शराब पीकर प्रताड़ित करने से ऊब चुके ससुराल वालों ने मारपीट कर जयप्रकाश की हत्या की और शव को ठिकाना लगाने बाइक से ले गए थे ससुराल वाले जहां सीसीटीवी के फुटेज से पूरा हत्या का राज खुल गया।
पालीगंज थाना के मसौढ़ा निवासी अमन उर्फ अरूण राम के 25 वर्षीय पुत्र जयप्रकाश कुमार की हत्या के मामले में अरूण राम ने नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में मृतक जयप्रकाश की पत्नी सह थाना के नियामतपुर निवासी मुस्कान कुमारी व मां अनिता देवी के अलावे मौसी थाना के भदौरा निवासी नंदनी देवी एवं नंदनी देवी के ससुर सरयुग पासवान समेत अन्य को आरोपित किया है.उन्होने आरोप लगाया है कि मेरे पुत्र जयप्रकाश व मुस्कान की शादी अंतरजातीय हुयी थी.शादी के बाद से ही मुस्कान के परिजन व उसके रिश्तेदार नाखुश थे. बताया जाता है कि प्रेम विवाह से मुस्कान का परिवार ना खुश था क्योंकि जयप्रकाश के द्वारा जिस तरह से मुस्कान को प्रताड़ित किया जाता था और उसके परिवार को शराब पीकर गाली गलौज किया जाता था इस बात को लेकर सभी लोगों ने एक योजना बनाकर जयप्रकाश को उसके ससुराल बुलाया और रात्रि में मारपीट कर गला दबाकर हत्या करने के बाद पहले सुबह बाइक से उसके लाश को हॉंसा डीह के समीप ठिकाने लगाने पहुंच गया जहां लगी सीसीटीवी कैमरे ने पूरे साजिश का भंडाफोड़ कर दिया इधर साजिश के तहत रामनवमी के दिन मुस्कान ने फोन कर के जयप्रकाश को अपने घर नियामतपुर बुलायी ,जबकि जयप्रकाश काफी दिनों से ससुराल नही जा रहा था.आरोप है कि नियामतपुर जब जयप्रकाश पहुंचा तो उसे मटन खाने के लिये मौसी नंदनी देवी ने निमंत्रण दी और जयप्रकाश अपनी पत्नी के साथ रामनवमी के दिन शाम मे मौसी के घर पहुंच गया.अरूण राम ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि शाम में जयप्रकाश से बात हुयी तो उसने बताया कि मुस्कान के बुलाने पर ससुराल आ गया हूं और शाम में मौसी के घर मटन खाने आ गया हूं . अगले दिन वापस हम घर चले आयेगे.आरोप है कि रात में सभी नामजद अन्य लोगों के सहयोग से उसकी गला दबाकर हत्या कर शव को सड़क पर फेंक दिया. उन्होने बताया है कि दोपहर मसौढ़ी पुलिस से सूचना मिली कि आपके पुत्र का शव मसौढ़ी के हासांडीह के पास सड़क किनारे फेका मिला है.इसके बाद हमलोग थाना आये.इधर पुलिस मुस्कान कुमारी के साथ अनिता देवी एवं नंदनी देवी व सरयुग पासवान को जेल भेज दिया.उधर मृतक का पोस्टमार्टम होने के बाद शव को उसके परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दी. जयप्रकाश के ससुराल वालों ने बताया कि वह प्रेम विवाह करने के बाद अपने पत्नी को लगातार प्रताड़ित करता था जिसे उसकी पत्नी एवं ससुराल वाले ऊब चुके थे एक योजना के तहत जयप्रकाश को ससुराल बुलाकर पहले तो मारपीट कर बुरी तरह से घायल किया उसके बाद उसकी हत्या कर बाइक से हॉंसाडीह के पास शव को ले जाकर फेंक दिया ।सीसीटीवी फुटेज में सारा मामला हत्या का उजागर हो गया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें