मुंगेर- चालक ने दिया मजदूर क़ो ट्रैक्टर चलाने, पलट गई ट्रैक्टर, मजदूर की मौत!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार

-मुंगेर: चालक ने मजदूर को दी ट्रैक्टर चलाने पलटने से मजदूर की हुई मौत । मृतक लखीसराय जिले के मैदनीचौकी थाना का रहनेवाला है।

दरअसल मामला है की वुधवार की सुबह सिंघिया मानगढ़ मुख्य पथ पर ट्रैक्टर पलटने से एक 18 वर्षीय मजूदर बिट्टू कुमार की मौत दबकर हो गई। घटना के बाद मजदूर के साथियों ने छोड़कर फरार हो गया। मृतक मजदूर लखीसराय जिले के मैदनीचौकी थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का रहने वाला है।घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन घटना स्थल पर पहुंचे है ।मृतक मजूदर के पिता सीता राम साह ने बताया की आज सुबह पांच बजे घर से निकला था वही नवटोलिया निवासी ट्रैक्टर चालक रुदल यादव के साथ गेंहू का भूसा ढोने के लिए खेत पर जा रहा था तभी चालक ने मेरे बेटे को ट्रैक्टर चलाने के लिए दिया जिसके कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में पलट गई और उसके नीचे दब गया ।ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर के नीचे दबे बिट्टू को निकाला तो उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने कहा की बिट्टू चालक नहीं था मजदूरी का काम करता है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद तीन थाना की पुलिस सफियासराय, हेमजापूर और धरहरा की पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्तप्तला भेज दिया है वही पुलिस ने ट्रैक्टर और ट्राली को जप्त कर लिया है मामले की छान बीन में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment