कोरोना वैक्सीन लेने के बाद महिला की मौत का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार!

SHARE:

ऋषिकेश कुमार

नालंदा में कथित तौर पर कोरोना वैक्सीन लेने के बाद एक महिला की मौत हो गई। मामला चंडी थाना क्षेत्र के फाटा बिगहा गांव की है जहां कोरोना वैक्सीन लेने के बाद एक महिला के तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। वैक्सीन लगने के कुछ देर बाद ही बुखार चढ़ गया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। मृतका चंडी थाना क्षेत्र के फाटा बिगहा गांव निवासी अनिल पासवान की पत्नी बबीता देवी है।
परिजनों ने बताया कि गांव में आंगनबाड़ी केंद्र पर कोरोना का टीका लगाया जा रहा था। महिला को 13 सितंबर को वैक्सीन लगाई गई थी। इसके बाद ही महिला की तबीयत खराब होने लगी जिसके बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया।जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी।फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही महिला की मौत की गुत्थी सुलझेगी की आखिर महिला की मौत वैक्सीन लेने से हुई या मौत के पीछे कोई और वजह थी।

Join us on:

Leave a Comment