रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
कोर्ट ने मीनापुर थानाध्यक्ष से माँगा कांड का पूरा प्रोग्रेस रिपोर्ट!
मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा ने कोर्ट को पूरे मामले से अवगत कराया!
मुजफ्फरपुर :- जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के पिपराहाँ गाँव से 05 दिसंबर 2022 को लापता हुए युवक का अबतक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले के संबंध में मीनापुर थाना में कांड संख्या – 625/22 दर्ज है, लेकिन पुलिस के द्वारा अबतक मामले में किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे कि युवक की बरामदगी हो सके। सूचक का कहना था कि किसी पुलिस पदाधिकारी के द्वारा 2 किलो लहसुन और 500 रुपये की माँग की गई थी, जिसे देने में सूचक ने असमर्थता जताया और सूचक ने उक्त पुलिस पदाधिकारी को बताया था कि उसके घर में खाने के लिए 50 ग्राम भी लहसुन नहीं है, तो वह 2 किलो लहसुन और 500 रुपये कैसे दे सकता है। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई। वहीं आज पीड़ित के अधिवक्ता और मानवाधिकार मामलों के जानकार अधिवक्ता एस.के.झा ने कोर्ट को सारी बातों से अवगत कराया, तत्पश्चात कोर्ट के द्वारा मीनापुर थानाध्यक्ष से वर्ष 2022 से लेकर अबतक की पूरी जाँच रिपोर्ट की माँग की गई है। सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में पीड़ित योगेंद्र भगत अपने अधिवक्ता एस.के.झा के साथ मौजूद थे। वहीं अधिवक्ता एस.के.झा ने बताया कि कोर्ट के द्वारा प्रत्येक बिंदु को गंभीरतापूर्वक सुना गया है, तत्पश्चात प्रोग्रेस रिपोर्ट की माँग की गई है।




