विद्यालय में प्रधानाध्यापक और शिक्षक के बीच मारपीट, पहुँच गये अस्पताल!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

-मुंगेर: हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र मध्य विद्यालय तुलसीपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक और शिक्षक के बीच मारपीट हो गई। बीपीएससी शिक्षक अविनाश कुमार ने प्रभारी प्रधानाध्यापक सुमनलता कुमारी पर आरोप लगाया कि उन्होंने लंच टाइम में ऑफिस में बुलाकर पाइप से पीटा और ईंट फेंककर मारा। शिक्षक का सिर फूल गया। ग्रामीणों की मदद से घायल शिक्षक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया। डॉक्टर इकबाल शम्सी ने इलाज किया।

अविनाश कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापक छात्रों की उपस्थिति बढ़ाकर बनाने को कह रही थी उन्होंने इसका विरोध किया। शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ का निर्देश है कि केवल उपस्थित छात्रों की ही हाजिरी लगे। साथ ही छात्रों की उपस्थिति 75% होनी चाहिए। इसी बात को लेकर विवाद हुआ।

घटना की जानकारी ग्रामीणों ने डायल 112 और पुलिस को दी। पुलिस स्कूल पहुंची और मामले की जानकारी ली। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ स्कूल परिसर में जमा हो गई। विद्यालय प्रशासन पर सवाल उठने लगे।

वहीं, प्रभारी प्रधानाध्यापक सुमनलता कुमारी ने बताया कि अविनाश कुमार अक्सर क्लास में सोते हैं। आज जब वह मध्यान्ह भोजन की रिपोर्ट के लिए फोटो ले रही थीं, तब अविनाश सो रहे थे। उन्हें लगा कि उनका वीडियो बनाया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने ऑफिस में आकर मोबाइल पटक दिया और गाली-गलौज करने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे और प्रधानाध्यापक को कार्यालय भेजा। फिर भी अविनाश जबरन दरवाजा धकेलते हुए घुसे और गला दबाने लगे। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया।

सुमन लता ने माना कि उन्होंने हाथ में पाइप उठाई थी, लेकिन मारा नहीं। अविनाश ने उनके हाथ से पाइप छीन ली। इस दौरान वह भी मामूली रूप से घायल हो गईं। उन्होंने भी खड़गपुर सीएचसी में इलाज कराया।

सुमन लता ने बताया कि कुछ दिन पहले भी जब वह विक्षण कार्य के लिए बाहर गई थीं, तब भी उस वक्त प्रभारी प्रधानाध्यापक के साथ इसी तरह की घटना हुई थी। उस समय भी डायल 112 की पुलिस आई थी और मामला शांत कराया गया था। आज की घटना की जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दी गई है।

टेटीया बंबर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी भोगेंद्र कामती ने कहा कि अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी। दोनों पक्षों ने हवेली खड़गपुर थाना में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाइट :प्रभारी प्रधानाध्यापक सुमनलता कुमारी

बाइट: बीपीएससी शिक्षक अविनाश कुमार

Join us on:

Leave a Comment