राजद ने बक्फ़ संशोधन बिल को लेकर जारी किया व्हिप!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बक्फ़ संशोधन बिल के खिलाफ अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया है। पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के निर्देश पर यह व्हिप जारी किया गया है। RJD ने स्पष्ट किया है कि पार्टी के सभी सांसद इस बिल के खिलाफ वोट करेंगे।

पार्टी का यह निर्णय महत्वपूर्ण है, क्योंकि बक्फ़ संशोधन बिल को लेकर देशभर में विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों की राय अलग-अलग रही है। RJD ने इस बिल को लेकर अपनी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह मुस्लिम धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप करता है और बक्फ़ संपत्तियों का प्रबंधन करने के अधिकार को प्रभावित करता है।

अब सभी RJD सांसद संसद में इस बिल के खिलाफ मजबूती से खड़े होंगे, और यह देखना होगा कि इस फैसले का संसद में क्या असर पड़ता है।

आरजेडी सांसद निशा भारती

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें